✕

होम / बिजनेस / प्लेन में यात्रियों को सवार होने से रोकना Akasa Air को पड़ा भारी, DGCA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

प्लेन में यात्रियों को सवार होने से रोकना Akasa Air को पड़ा भारी, DGCA ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

(DGCA) ने तीन महीने पुराने एक मामले को लेकर अकासा एयरलाइंस  (Akasa Air) पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बीते सितंबर माह के एक मामले को लेकर अकासा एयरलाइंस  (Akasa Air) पर 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना सितंबर महीने में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कुछ यात्रियों को विमान में सवार होने से रोकने और उन्हें समय पर मुआवजा न देने के कारण लगाया गया है. हाल के महीनों में अकासा एयरलाइंस पर कुछ नियमों के उल्लंघन के आरोपों के कारण जांच के दायरे में आई थी. तो आइए आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते है

ये था पूरा मामला

इस महीने की शुरुआत में कुछ पायलटों ने भी एयरलाइन के प्रशिक्षण के बारे में चिंता जताई थी. हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को गलत बताया था. डीजीसीए का यह जुर्माना उन सात यात्रियों से जुड़ा है, जिन्हें 6 सितंबर को बेंगलुरु से पुणे जाने वाली फ्लाइट में सवार नहीं होने दिया गया था. उस विमान में तकनीकी समस्या के कारण उसे रोक दिया गया था. इसके बाद एयरलाइन ने इन यात्रियों को बिना मुआवजे दिए इंडिगो की एक और फ्लाइट में भेज दिया था. यह निर्धारित समय से एक घंटे से ज्यादा देर से रवाना हुई थी. डीजीसीए ने पाया कि यात्रियों को मुआवजा नहीं दिया गया, जोकि गलत है. ऐसे में 23 दिसंबर को डीजीसीए ने एक आदेश जारी कर कहा कि अकासा एयर ने डीजीसीए के नोटिस के बाद ही यात्रियों को मुआवजा देना शुरू किया. इससे पहले उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया. 

अकासा एयर ने दी ये सफाई

एयरलाइन ने अपनी सफाई में कहा कि यात्रियों को सवार नहीं होने दिया गया क्योंकि विमान में सीटें नहीं थीं. बिना मुआवजे के उन्होंने एक वैकल्पिक उड़ान का इंतजाम किया था. बाद में डीजीसीए ने अकासा एयर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही कहा कि अगर समय पर सुधारात्मक कार्रवाई की जाती, तो यह समस्या टाली जा सकती थी. एयरलाइन ने कहा कि वह डीजीसीए के साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago