✕

होम / बिजनेस / Prestige Estates ने लॉन्च किया QIP, कंपनी जुटाएगी 5000 करोड़, फंड का ऐसे होगा इस्तेमाल

Prestige Estates ने लॉन्च किया QIP, कंपनी जुटाएगी 5000 करोड़, फंड का ऐसे होगा इस्तेमाल

Prestige Estates Projects का मार्केट कैप 70000 करोड़ रुपये के करीब है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) प्रोजेक्ट्स का क्यूआईपी (QIP) लॉन्च हो गया है. कंपनी ने गुरुवार को इस बारे में शेयर बाजार को जानकारी भेजी है. कंपनी के मुताबिक बोर्ड की फंड रेज़िग कमेटी  की बैठक 29 अगस्त को हुई थी जिसमें इश्यू को लॉन्च करने की मंजूरी दी गई है. इस क्यूआईपी के जरिए कंपनी 5000 करोड़ रुपये जुटा सकती है. QIP 29 अगस्त से ओपन हो गया है और इसके लिए फ्लोर प्राइस 1,755.09 रुपये प्रति इक्विटी शेयर रखा गया है.

कंपनी ने दी जानकारी

शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कंपनी ने कहा कि 21 जून की बैठक में बोर्ड के द्वारा मंजूरी मिलने और 27 जुलाई को शेयरधारकों के द्वारा की गई वोटिंग में प्रस्ताव पास होने बाद 29 अगस्त 2024 को बोर्ड की फंड रेजिंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें इश्यू को लॉन्च करने की मंजूरी दी गई. इसके साथ ही इश्यू के लिए 1755.09 प्रति इक्विटी शेयर फ्लोर प्राइस भी मंजूर किया गया. कंपनी के मुताबिक वो फ्लोर प्राइस पर डिस्काउंट भी ऑफर कर सकती है जो कि 5 फीसदी से ज्यादा का नहीं होगा. वहीं सूत्रों की माने तो इश्यू के लिए इंडीकेटिव प्राइस 1674 रुपये प्रति शेयर रहा सकता है जो कि पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 3 फीसदी के डिस्काउंट पर है. QIK जरिए कंपनी इश्यू के पहले के शेयर कैपिटल का 7.45 फीसदी हिस्सा ऑफर कर सकता है.

कहां होगा रकम का इस्तेमाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्यूआईपी के जरिए मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी और उसकी कुछ सब्सिडियरी के द्वारा उठाए गए कुछ लोन का पूरा या आंशिक भुगतान किया जाएगा. इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण या फिर जमीन को डेवलप करने के अधिकार हासिल करने के लिए भी कुछ रकम इस्तेमाल की जाएगी. वहीं सब्सिडियरी और ज्वाइंट वेंचर के कुछ चल रहे प्रोजेक्ट और एक लॉन्च होने वाले प्रोजेक्ट के लिए इन सब्सिडियरी और ज्वाइंट वेंचर में निवेश भी किया जाएगा.

जून तिमाही में मुनाफा 13% घटा

Prestige Estates Projects की इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में बिक्री बुकिंग 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,029.5 करोड़ रुपये रही. यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 3,914.7 करोड़ रुपये रही थी. पिछले एक साल में शेयर 200 प्रतिशत मजबूत हुआ है. प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 232.6 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले यह 266.9 करोड़ रुपये था. तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,024.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले 1,966.3 करोड़ रुपये रही थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

3 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

3 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

7 hours ago