होम / बिजनेस / मुनाफे की आस में आज इन शेयरों का कर सकते हैं रुख, तेजी के हैं संकेत
मुनाफे की आस में आज इन शेयरों का कर सकते हैं रुख, तेजी के हैं संकेत
स्टॉक मार्केट के लिए लिहाज से मंगलवार और बुधवार अच्छे रहे. हालांकि, अडानी ग्रुप में निवेश करने वालों को अच्छे दिनों का इंतजार है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अडानी संकट से गिरावट का सामना कर रहे शेयर बाजार के लिए बीते दो कुछ राहत भरे रहे. मंगलवार के बाद बुधवार को भी बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया. तीस शेयरों पर आधारित BSE सेंसेक्स 242.83 अंक की तेजी के साथ 61,275.09 और NSE निफ्टी 86 अंक बढ़त के साथ 18,015.85 अंक पर बंद हुआ. इस दौरान टेक महिंद्रा, रिलायंस सहित कई कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. चलिए जानते हैं कि कौन से शेयर खबरों में रह सकते हैं.
इन पर रखें नजर
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने South Indian Bank, National Fertilisers, PFC, SJVN और Eicher Motors में तेजी के संकेत दिए हैं. साउथ इंडियन बैंक का शेयर कल 1.42% की बढ़त के साथ 17.90 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों से भी इसमें तेजी का रुख है. यदि बीते 6 महीने की बात करें, तो इसने अपने निवेशकों को 128.03% का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 21.80 रुपए है. जिस रफ्तार से यह दौड़ रहा है, उससे इस लेवल तक जल्द ही पहुंच सकता है.
ऐसा रहा है प्रदर्शन
National Fertilisers में बुधवार को 2.78% की तेजी दर्ज की गई थी. 66.45 रुपए ट्रेड कर रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 15 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है और छह महीनों में यह आंकड़ा 34.65% है. PCF यानी पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में पिछले कारोबारी सत्र में 3.38% की तेजी रिकॉर्ड की गई. 148.45 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का बीते पांच दिनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. वहीं, हाइड्रोजन पावर कंपनी SJVN का शेयर 33.05 रुपए पर मिल रहा है कल उछाल के साथ बंद हुआ था. इसी तरह, Eicher Motors में कल 4 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई. फिलहाल ये शेयर 3,316 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
टैग्स