होम / बिजनेस / प्रसार भारती की ई-ऑक्शन में बना नया रिकॉर्ड, जमकर लगीं बोलियां

प्रसार भारती की ई-ऑक्शन में बना नया रिकॉर्ड, जमकर लगीं बोलियां

इस स्लॉट के लिए काफी भयंकर रूप से बोलियां लगाई गयीं थीं और बोलियों का यह सिलसिला लगातार तीन घंटों तक जारी था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दूरदर्शन के फ्री डिश पर खाली पड़े MPEG-2 स्लॉट्स की ई-ऑक्शन के पहले दिनों में पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने 291.5 करोड़ रुपये इकठ्ठा कर लिए हैं. ऑक्शन का पहला दिन एक टेक्निकल समस्या की वजह से पूरी तरह व्यर्थ हो गया था. जहां ऑक्शन के दूसरे दिन पब्लिक ब्रॉडकास्टर को 191 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, वहीं ऑक्शन के तीसरे दिन ब्रॉडकास्टर को 100 करोड़ रुपये मिले हैं. 

इस साल बना रिकॉर्ड 
हर साल आयोजित होने वाली ऑक्शन के 5वें संस्करण के तीसरे दिन के दौरान 5 चैनलों ने फिल्मी एवं हिंदी संगीत चैनलों, हिंदी स्पोर्ट्स चैनलों, और भोजपुरी भाषा के सभी चैनलों की अलग-अलग कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न स्लॉट्स को हासिल कर लिया. इस साल हर कैटेगरी में 6 स्लॉट्स दिए गए हैं जबकि पिछले साल हर कैटेगरी के अंतर्गत 14 स्लॉट्स दिए गए थे. इंडस्ट्री में मौजूद सूत्रों की मानें तो बकेट A कैटेगरी, यानी फिल्मी कैटेगरी के आखिरी स्लॉट ने एक रिकॉर्ड बनाया है. 

बेस प्राइज से दोगुना लगी बोली
Zee अनमोल सिनेमा ने इस स्लॉट के लिए 24.05 करोड़ रुपयों का भुगतान किया था जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. सूत्रों की मानें तो दूरदर्शन फ्री डिश के इतिहास में इस कैटेगरी के अंतर्गत एक स्लॉट के लिए किया गया यह सबसे बड़ा भुगतान है. इस कैटेगरी में एक स्लॉट के लिए तय किया गया बेस प्राइज 12 करोड़ रूपये था और यह भुगतान उससे लगभग दोगुना है. 

तीन घंटों तक चला बोलियों का दौर
इतना ही नहीं, सूत्रों ने यह भी बताया कि, इस स्लॉट के लिए काफी भयंकर रूप से बोलियां लगाई गयीं थीं और बोलियों का यह सिलसिला लगातार तीन घंटों तक जारी था. फ्री डिश ऑक्शन के इतिहास में ऐसा भी पहली बार हुआ है. एक स्लॉट के लिए इतनी लम्बे समय तक कभी बोली नहीं लगायी गयी है.  

इस कैटेगरी में भी जमकर लगी बोली 
बकेट B के अंतर्गत आने वाले हिंदी संगीत चैनलों, हिंदी स्पोर्ट्स चैनलों और भोजपुरी भाषा के सभी चैनलों के चार स्लॉट्स को बुधवार को खरीद लिया गया. स्पोर्ट्स 18, MTV बीट्स, Zee Biskope और Mastii जैसे चैनलों ने इन स्लॉट्स को अपने नाम कर लिया. इस कैटेगरी में अब तक सबसे ज्यादा 21.2 करोड़ रुपयों का भुगतान Zee Biskope द्वारा किया गया है. इस कैटेगरी का बेस प्राइज 10 करोड़ रुपये तय किया गया था. 
 
यह भी पढ़ें:  US के बैंकों जितनी कमजोर नहीं है भारतीय बैंकिंग व्यवस्था

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

सरकार के इथेनॉल मिशन में बड़ा निवेश, OMCs ने तीन वर्षों में ₹1.72 लाख करोड़ खर्च किए

सरकार ने संसद में बताया कि इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम के तहत सरकारी तेल कंपनियों ने तीन इथेनॉल सप्लाई वर्षों में 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का इथेनॉल खरीदा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

1 hour ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.