होम / बिजनेस / बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड कायम, इन शेयरों में बन सकता है मुनाफे का मौका

बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड कायम, इन शेयरों में बन सकता है मुनाफे का मौका

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 208.17 अंक की तेजी के साथ 84,273.92 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं NSE का निफ्टी 67.85 अंक चढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया. हालांकि ऊंचे स्तरों पर हल्की मुनाफावसूली भी देखने को मिली. फिर भी प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे. टेक्निकल संकेतकों के आधार पर कुछ शेयरों में आगे भी मजबूती की संभावना जताई जा रही है.

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 208.17 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 84,273.92 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 417.20 अंक उछलकर 84,482.95 के उच्च स्तर तक पहुंचा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 67.85 अंक यानी 0.26 फीसदी चढ़कर 25,935.15 पर बंद हुआ. दिन में यह 122.15 अंक की बढ़त के साथ 25,989.45 के उच्च स्तर तक गया.

इन दिग्गज शेयरों ने संभाला बाजार

सेंसेक्स में शामिल जिन शेयरों में प्रमुख बढ़त दर्ज की गई. उनमें इटर्नल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, टाइटन और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे. वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और आईटीसी जैसे शेयर दबाव में रहे.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

बाजार विश्लेषकों के अनुसार Tracxn Technologies, Edelweiss Financial, JM Financial, Swiggy, BSE, Praj Industries और BEML में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है. इन शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है. जो तकनीकी रूप से तेजी का संकेत माना जाता है. ऐसे शेयरों में शॉर्ट टर्म में और उछाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

टेक्निकल इंडिकेटर MACD के अनुसार HCL Technologies, Bajaj Finance, Bharti Airtel, Aurobindo Pharma, Welspun Living, eClerx, Jyoti CNC, Navin Fluorine और Gokaldas Exports में कमजोरी के संकेत मिले हैं. इससे संकेत मिलता है कि इन शेयरों में निकट अवधि में दबाव बना रह सकता है.

इन पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिलेगी, अगर निवेशक बाजार में इंट्राडे ट्रेडिंग के जरिए मुनाफा कमाना चाहते हैं तो इन पर नजर रखनी जरूरी है. दरअसल, PREMIER ENERGIES पर मोतीलाल ओसवाल ने 1000 रुपये के लक्ष्य के साथ BUY की राय दी है और सोलर मैन्युफैक्चरिंग में लंबी अवधि की ग्रोथ की उम्मीद जताई है. TATA MOTORS CV को इंडोनेशिया से 70,000 वाहनों का बड़ा ऑर्डर मिला है, जबकि APOLLO HOSPITALS, TITAN, EICHER MOTORS, GRASIM, JUBILANT FOODWORKS, TORRENT POWER, HEG और अन्य कंपनियों ने तिमाही नतीजों में आय व मुनाफे में मजबूत बढ़त दर्ज की है. वहीं, AUROBINDO PHARMA को USFDA से फॉर्म 483 मिला है और BHEL में सरकार का OFS खुलने वाला है, जिससे इन शेयरों पर दबाव रह सकता है. इसके अलावा ION EXCHANGE को 1,730 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. 

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार फिलहाल सकारात्मक रुझान में है, लेकिन ऊंचे स्तरों पर सतर्कता जरूरी है. चुनिंदा सेक्टर्स और मजबूत तकनीकी सेटअप वाले शेयरों पर फोकस करना बेहतर रणनीति हो सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

15 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

16 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

12 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

18 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

15 hours ago