होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए शुभ संकेत, इस वजह से उड़ान भर सकता है मार्केट 

शेयर बाजार के लिए शुभ संकेत, इस वजह से उड़ान भर सकता है मार्केट 

बीते कुछ समय में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने स्टॉक मार्केट में ज़बरदस्त बिकवाली की थी, जिसकी वजह से बाजार धराशायी हो गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आने वाले दिनों में शेयर बाजार फिर से उड़ान भर सकता है. इसकी वजह है विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार की तरफ फिर से रुख करना. बीते कुछ समय में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने स्टॉक मार्केट में ज़बरदस्त बिकवाली की थी, जिसकी वजह से बाजार धराशायी हो गया था. अब जब उनकी वापसी हो रही है, तो बाजार के पुन: उड़ान भरने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसलिए हो रही वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार नौ माह तक बिकवाली करने के बाद विदेशी निवेशक (FPI) भारतीय शेयर बाजार में लौट आए हैं. जुलाई में FPI ने शेयर बाजार में करीब 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डॉलर इंडेक्स के नरम पड़ने और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के चलते FPI का भारतीय बाजार में इंटरेस्ट फिर से जाग गया है.  

मिलते रहेंगे पॉजिटिव साइन!
इससे पहले जून में एफपीआई ने शेयर बाजार से 50,145 करोड़ रुपए निकाले थे. यह मार्च, 2020 के बाद किसी एक माह में सबसे अधिक निकासी थी. उस समय विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 61,973 करोड़ रुपए निकाल लिए थे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विदेशी निवेशक अगस्त में भी पॉजिटिव साइन दर्शाते रहेंगे, क्योंकि रुपए सबसे खराब दौर से बाहर निकल रहा है. इसके अलावा, कच्चे तेल के दाम में भी नरमी है. साथ ही भारतीय कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहे हैं.

4,989 करोड़ रुपए का निवेश
डिपॉजिटरी के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 4,989 करोड़ रुपए का निवेश किया. इससे पहले पिछले लगातार नौ माह से FPI बिकवाल बने हुए थे. पिछले साल अक्टूबर से इस साल जून तक उन्होंने भारतीय शेयर बाजार से लगभग 2.46 लाख करोड़ रुपए निकाल लिए थे. अब जब उन्होंने फिर से बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है, तो इसे स्टॉक मार्केट के लिए शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

15 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

16 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

16 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

10 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

16 hours ago