होम / बिजनेस / आज भी बाजार के लिए शानदार ग्लोबल संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर मचाएंगे धमाल

आज भी बाजार के लिए शानदार ग्लोबल संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर मचाएंगे धमाल

भारतीय शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहा है, सेंसेक्स गुरुवार को 1000 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ है. आज भी संकेत काफी अच्छे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों के लिए ये हफ्ता काफी शुभ साबित हुआ है, कल भी बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए. आज भी बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे हैं. SGX Nifty में आज 200 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है. आज हफ्ते का आखिरी दिन है, उम्मीद यही है कि आज भी बाजार पॉजिटिव बंद होगा. 
इसके अलावा बाजार के लिए खबरों के दम पर कौन से शेयर चलेंगे या किसमें हलचल दिखेगी, एक नजर उस पर डाल लेते हैं

कल नतीजे आए, आज दिखेगी हलचल
SBI Life के नतीजे कल आए थे, नतीजे बेहद शानदार रहे हैं, मुनाफा 17.8 परसेंट बढ़ा है, नेट प्रीमियम आय 32.7 परसेंट बढ़ी है, वैल्यू ऑफ न्यू मार्जिन में 131 परसेंट का बड़ा उछाल आया है, आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है, इस पर नजर रखिएगा
Dr Reddy's के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे, मुनाफा हालांकि 108 परसेंट बढ़ा है, लेकिन आय में सिर्फ 1.3 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है. मार्जिन फ्रंट पर बड़ा झटका लगा है, मार्जिन 18.3 परसेंट घटकर 13.9 परसेंट रहा है. कामकाजी मुनाफा भी 23 परसेंट गिरा है. इसके शेयरों पर आज फिर से दबाव देखने को मिल सकता है
Shriram Transport के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. मुनाफा YoY आधार पर 5 गुना से ज्यादा बढ़ा है. ब्याज आय 29 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है. इस शेयर पर आज फोकस रखना चाहिए. 
Vedanta के नतीजे बाजार के अनुमानों के मुताबिक ही रहे हैं. मुनाफा 5 परसेंट बढ़ा है, आय में 36 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. लेकिन मार्जिन 35 परसेंट से घटकर 26 परसेंट रहा है. आज शेयर में उछाल देखने को मिल सकता है. 
Intellect Design का मुनाफा 7 परसेंट गिरा है, रुपये आय में 32.6 परसेंट का उछाल रहा है, जबकि डॉलर आय में 27 परसेंट का इजाफा रहा है. मार्जिन में गिरावट है, 24.5 परसेंट से गिरकर 21.4 परसेंट पर आ गया है. 
Nippon India AMC के नतीजे अनुमान से कमजोर आए हैं. आय में 4.6 परसेंट का उछाल देखा गया है, मुनाफा 37 परसेंट से ज्यादा गिरा है. मार्जिन पर भी हल्का दबाव देखने को मिला है. इस शेयर में आज नजर रखिएगा. 
TVS Motors के नतीजे बाजार के अनुमान से अच्छे रहे हैं. मुनाफा में 6 गुना का उछाल दिखा है, आय 52 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है. मार्जिन भी 7 परसेंट से बढ़कर 10 परसेंट रहा है. इस शेयर में आज तेजी देखने को मिल सकती है. 
PNB के नतीजे अनुमान से कम रहे हैं. मुनाफा 70 परसेंट तक गिरा है, ब्याज से आय 4.3 परसेंट बढ़ी है. NPA के मोर्चे पर हालांकि हल्की राहत है. प्रॉविजनिंग भी हल्की से घटी है. इस शेयर पर नजर बनाकर रखना चाहिए. 

आज आएंगे नतीजे 
आज भी कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे आएंगे जिसमें Cipla, Sun Pharmaceutical, IOC, HDFC, NTPC, Ashok Leyland शामिल हैं. इसके अलावा Cholamandalam Investment, DLF, Exide Industries, GMR Infrastructure, Piramal Enterprises, Torrent Pharma, Andhra Paper, Deepak Fertilisers & Petrochemicals,Jk Paper, Mahindra Logistics, Route Mobile, Star Health And Allied Insurance Company, Zee Media Corporation Limited और Zydus Wellness के नतीजे भी आएंगे. इन पर नजर बनाकर रखनी चाहिए. 

खबरों में शेयर, दिखेगी हलचल

1. आज से गुजरात के GIFT सिटी से SGX ट्रेडिंग शुरू होगी, PM मोदी आज GIFT City जाएंगे, जहां पर वो SGX Nifty Futures की ट्रेडिंग का उद्घाटन करेंगे, इसके अलावा इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज को भी लॉन्च करेंगे. आज इस खबर पर नजर रहेगी.
2. 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के तीसरे दिन 16 राउंड की बोली खत्म हो चुकी है. नीलामी के जरिए अबतक 149623 करोड़ रुपये की बोलियां मिल चुकी हैं. टेलीकॉम शेयरों पर नजर रखिएगा
3. Tata Motors के लिए बुरी खबर है कि DGTR ने इंपोर्टेड EG स्टील पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश की है. आज कंपनी के शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है 
4. Jubilant Food रोडकास्ट टेक में 40 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी. इसके लिए कंपनी 15 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है, इस शेयर पर नजर रखने की जरूरत है
5. Religare Ent के शेयर आज फोकस में रहेंगे, क्योंकि सेबी ने एक फाइनल ऑर्डर पास किया है, जिसमें सिंह भाइयों को मार्केट से तीन साल के लिए बाहर कर दिया है. साथ ही दोनों भाइयों पर 10-10 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 
6. Indus Tower में खबर है कि कंपनी के MD बिमल दयाल ने इस्तीफा दे दिया है. इस खबर का असर आज इस शेयर पर देखा जा सकता है
इसके अलावा NBCC अगस्त सीरीज से F&O से बाहर हो जाएगा. 
7. Ram Ratna Wires आज NSE पर लिस्ट होगा 
8. Yes Bank का बोर्ड आज प्रेफ्रेशियल अलॉटमेंट या QIP के जरिए फंड जुटाने को लेकर बैठक करेगा. इस बैठक पर नजर रखनी होगी.
9. HDFC Life शेयर इश्यू के जरिए फंड जुटाने पर आज विचार करने वाला है. 

VIDEO: आशीष चौहान के लिए NSE की राह आसान नहीं, उनके सामने हैं ये 5 चुनौतियां


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

17 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

18 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

18 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

12 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

16 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

12 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

18 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

17 hours ago