होम / बिजनेस / ग्लोबल मार्केट से भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर मचाएंगे धमाल

ग्लोबल मार्केट से भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत, खबरों के दम पर ये शेयर मचाएंगे धमाल

ये हफ्ता भारतीय बाजारों के लिए काफी एक्शन से भरपूर रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी आने वाली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: पिछले हफ्ते शानदार तेजी दिखाने के बाद आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से संकेत बेहतर है. शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ अमेरिकी बाजार बंद हुए थे. डाओ जोंस 315 अंक और नैस्डेक करीब 225 अंक उछलकर दिन के ऊपरी स्तर के पास बंद हुआ था. अमेरिकी बाजारों में ये 20 महीने की सबसे बड़ी मंथली बढ़त रही. जुलाई में डाओ जोंस 6.7 परसेंट उछला. SGX Nifty की शुरुआत भी पॉजिटिव जोन में रही है. ये हफ्ता भारतीय बाजारों के लिए काफी एक्शन से भरपूर रहने वाला है क्योंकि इस हफ्ते रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी आने वाली है. 

आज आपको किन खबरों पर नजर रखनी है, जिसमें एक्शन दिख सकता है. कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं तो कुछ कंपनियों के लिए खबरों के दम पर हलचल दिख सकती है. एक नजर डालते हैं. 

नतीजे आए, अब दिखेगी हलचल
Cipla ने बाजार के अनुमान के हिसाब से ही नतीजे पेश किए हैं. हालांकि कंपनी की आय 2 परसेंट गिरी है, हालांकि अनुमान इससे ज्यादा गिरावट का था. मुनाफा भी 4 परसेंट गिरा है. मार्जिन 24.5 परसेंट से 21.3 परसेंट पर आ गया है. नतीजों के दम पर आज इस शेयर में तेजी देखी जा सकती है.
Bank Of Baroda के नतीजे मिले-जुले आए हैं. मुनाफा 79 परसेंट बढ़ा है. ब्याज आय में 12 परसेंट का इजाफा देखने को मिला है. ग्रॉस NPA 6.61 परसेंट से सुधरकर 6.26 परसेंट पर आ गया है. 
IDFC Fisrt Bank के नतीजे अच्छे आए हैं, इस पर नजर बनाकर रखिएगा, बैंक 630 करोंड़ रुपये के घाटे से 474 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई है. ब्याज आय में करीब 26 परसेंट का उछाल दिखा है. हालांकि इस दौरान मार्जिन पर हल्का दबाव देखने को मिला है. 
Torrent Pharma के नतीजे अनुमान से बेहतर आए हैं. मुनाफा 7 परसेंट बढ़ा है, आय में 10 परसेंट का इजाफा हुआ है. मार्जिन में हल्की गिरावट आई है. ये 31.7 परसेंट से घटकर 30.3 परसेंट पर आ गया है. अच्छे नतीजों के दम पर इसमें आज तेजी देखी जा सकती है. 
Chola Investment का जून तिमाही में मुनाफा 73 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है, ब्याज आय में करीब 17 परसेंट की तेजी रही है. ग्रॉस NPA में इस तिमाही में हल्का सुधार दिखाई दिया है. इस शेयर को फोकस में रखना चाहिए. 
DLF को जून तिमाही में 39 परसेंट का मुनाफा हुआ है. आय में 26.5 परसेंट की बढ़ोतरी रही है. कंपनी का मार्जिन 34.7 परसेंट से गिरकर 28.7 परसेंट पर आ गया है. आज इस शेयर पर फोकस बनाकर रखने की जरूरत है.

आज आने वाले नतीजे 
आज भी कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आएंगे. ITC, Varun Beverages, UPL, Zomato, Max Financial Services, Escorts Kubota के नतीजे आज आने वाले हैं. इसके अलावा 
Kansai Nerolac Paints, Castrol India और The Ramco Cements के भी जून तिमाही के नतीजे आज आएंगे. इन पर फोकस रखने की जरूरत है

खबरों वाले शेयर
1. Asian Paints पर आज फोकस बनाकर रखिएगा क्योंकि कंपनी आज अपने पेंट्स के दाम बढ़ाने का ऐलान करने वाली है. शेयर में हलचल दिख सकती है
2. Yes Bank प्रेफ्रेंशियल अलॉटमेंट के जरिए कंपनी शेयर जारी करेगी. कंपनी कार्लाइल और एडवेंट को करीब 10 परसेंट हिस्सा बेचेगी, ये डील 8900 करोड़ रुपये में होगी. इसके शेयरों पर फोकस रखना होगा
3. M&M की नई लॉन्च हुई स्कॉर्पियो ने बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है,  30 मिनट में इसे  1 लाख स्कॉर्पियो की बुकिंग मिली है. पहले मिनट में 25,000 बुकिंग मिली थी. इसकी डिलिवरी 26 सितंबर से शुरू होगी
4. HDFC ने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट में 0.25 परसेंट का इजाफा कर दिया है, इसका सीधा असर रियल एस्टेट शेयरों और हाउसिंग शेयरों पर दिखेगा. 
5. Dr. Reddy's ने Slayback Pharma के साथ लाइसेंसिंग करार किया है. ये आंखों की दवा के लिए किया गया करार है. कंपनी को अमेरिका और दूसरे देशों के लिए इस दवा के राइट्स मिलेंगे.  
6. Coal India ने वित्त वर्ष 2023 में 16500 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडीचर का प्रस्ताव रखा है. जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 12 परसेंट ज्यादा है.
7. Torrent Power के अच्छे नतीजों के बाद खबर ये है कि कंपनी ने WTRPL के 100 परसेंट हिस्से का अधिग्रहण किया है. 

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

15 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

15 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

16 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

10 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

14 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

16 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

15 hours ago