होम / बिजनेस / Adani का नाम बदनाम कर, हिंडनबर्ग ने खूब कमाया नाम; चंद दिनों में बढ़े लाखों फॉलोअर्स  

Adani का नाम बदनाम कर, हिंडनबर्ग ने खूब कमाया नाम; चंद दिनों में बढ़े लाखों फॉलोअर्स  

पिछले एक महीने में हिंडनबर्ग रिसर्च के फॉलोअर्स की संख्या में लगभग 2.5 लाख की बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कॉर्पोरेट घरानों के बीच 'हिंडनबर्ग रिसर्च' की इमेज भले ही नेगेटिव हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है. अपनी रिपोर्ट से गौतम अडानी (Gautam Adani) के साम्राज्य को हिलाने वाली यह अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म और उसके संस्थापक नाथन एंडरसन (Nathan Anderson) दोनों एकदम से फेमस हो गए हैं. ट्विटर पर इनके फॉलोअर्स में बीते कुछ दिनों में ही जबरदस्त इजाफा हुआ है.     

एक महीने में 2.5 लाख बढ़े
सोशल मीडिया एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म Social Blade के डेटा से पता चलता है कि पिछले एक महीने में हिंडनबर्ग रिसर्च के फॉलोअर्स की संख्या में लगभग 2.5 लाख की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही अमेरिकी कंपनी के कुल फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 4.5 लाख हो गई है. रिसर्च फर्म जुलाई 2017 में ट्विटर से जुड़ी थी, लेकिन उसकी फैन फॉलोइंग कुछ खास नहीं थी. हर महीने बमुश्किल से केवल कुछ फॉलोअर्स ही कंपनी को मिलते थे, लेकिन अब ये ग्राफ एकदम से खड़ा हो गया है.  

एक्टिविटी लेवल में तेजी
इस साल जनवरी में कंपनी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हुआ है, जबकि पिछले साल दिसंबर में ये संख्या केवल 193 थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट ने हिंडनबर्ग को कितना फेमस कर दिया है. कंपनी के ट्विटर हैंडल पर एक्टिविटी लेवल में भी तेजी आई है. क्योंकि हिंडनबर्ग अडानी ग्रुप के बारे में अपनी रिपोर्ट को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट कर रही है. 

नाथन के भी बढ़ गए फॉलोअर्स
इसी तरह Hindenburg Research के फाउंडर नाथन एंडरसन की फैन फॉलोइंग में भी उछाल आया है. नाथन का ट्विटर हैंडल @ClarityToast है. पिछले एक महीने में इसके फॉलोअर्स की संख्या में 17,000 से अधिक की वृद्धि हुई है. इसी के साथ नाथन एंडरसन को फॉलो करने वालों की कुल संख्या बढ़कर 44,000 हो गई है. वैसे, एंडरसन अपने ट्विटर अकाउंट को पर्सनल अकाउंट कहते हैं, लेकिन उनके ज्यादातर ट्वीट अडानी ग्रुप को लेकर Hindenburg की रिपोर्ट से जुड़े हुए हैं. बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को काफी नुकसान पहुंचाया है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

10 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

13 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

14 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago