होम / बिजनेस / PNB ने जारी किए तिमाहे के नतीजे, हुआ इतना मुनाफा

PNB ने जारी किए तिमाहे के नतीजे, हुआ इतना मुनाफा

वहीं बैंक की तिमाही रिपोर्ट के अनुसार अटल पेंशन योजना से 2021 के मुकाबले 17.71 हजार से 2022 में 25.86 हजार लोगों को जोड़ने में कामयाब रहे हैं. जबकि पीएम जनधन योजना के नंबरों में भी इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के तीसरे सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने तिमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं. कंपनी के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के लिए 628.9 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है. कंपनी ने पिछले क्‍वार्टर ओवर क्‍वार्टर के आधार पर 53.04% की ग्रोथ दर्ज की है. 

कंपनी के तिमाही नतीजों के क्‍या रहे मुख्‍य बिंदु 
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार Q3 FY23 के लिए कंपनी को शुद्ध मुनाफा ₹629 करोड़ था और QoQ आधार पर 53.04% की वृद्धि हुई. यही नहीं वित्तीय वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के दौरान रनिंग कॉस्‍ट ₹5716 करोड़ थी, जिसमें साल- दर-साल के आधार पर 12.61% की बढ़ोतरी हुई है. Q3 FY23 में ग्‍लोबल NIM 23 बीपीएस से बढ़कर 3.16% हो गया, जबकि ये Q3FY22 में 2.93% था. 9 एमएफवाई 23 के लिए ग्लोबल एनआईएम में साल-दर-साल आधार पर 32 बीपीएस का सुधार हुआ.

कंपनी के शुद्ध ब्‍याज आय में भी हुआ है इजाफा
कंपनी की ओर से जारी की गई तिमाही रिपोर्ट बताती है कि फाइनेंशियल ईयर 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 17.63% बढ़कर ₹9179 करोड़ हो गई है. ग्लोबल ग्रॉस एडवांस दिसंबर 2022 में YoY के आधार पर 13.43% बढ़कर ₹856757 करोड़ हो गया है. जबकि दिसंबर 2022 में कोर रिटेल क्रेडिट 13.54% बढ़कर ₹130421 करोड़ हो गया है.

ग्‍लोबल क्रेडिट एमाउंट में भी हुआ इजाफा 
कंपनी की रिपोर्ट ये भी बताती है कि दिसंबर 2022 के अंत में ग्‍लोबल क्रेडिट एमाउंट में भी इजाफा हुआ है. ये एमाउंट 7.37% बढ़कर ₹1210359 करोड़ हो गई, जबकि दिसंबर 2021 में यह ₹1127317 करोड़ थी. दिसंबर 2022 में जीएनपीए अनुपात 312 बीपीएस से बढ़कर 9.76% हो गया, जो दिसंबर 2021 में 12.88% था. तिमाही दर तिमाही आधार पर इसमें 72 बीपीएस का सुधार हुआ है. दिसंबर 2022 में एनएनपीए अनुपात 160 बीपीएस से बढ़कर 3.30% हो गया, जो दिसंबर 2021 में 4.90% था. तिमाही दर तिमाही आधार पर 50 बीपीएस का सुधार हुआ. रिपोर्ट ये भी बताती है कि पीसीआर में भी इजाफा हुआ है. ये दिसंबर 2021 में 81.85% था जबकि इस साल इसमें दिसंबर 2022 में 332 बीपीएस का इजाफा हुआ है और ये 85.17% हो गया है.

अगर पूंजी की पर्याप्‍तता की बात करें तो दिसंबर 2022 में ये 15.15% थी और इसमें साल-दर-साल के आधार पर 24 बीपीएस और QoQ आधार पर 41 बीपीएस का सुधार हुआ है. जबकि कंपनी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों की भी जानकारी दी है. कंपनी के अनुसार वो बीते वर्ष में 411450 लाख खाते खुलवाने में कामयाब रही है. वहीं बीसी द्वारा जुटाई गई जमा राशि 1546419766 करोड़ रुपये रही है. वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के आंकड़ों की बात करें तो वहीं 31 दिसंबर 2021 को ये 40.55 हजार थी जबकि 31 दिसंबर 2022 तक से 50.91 हजार तक जा पहुंची है. वहीं अगर पीएम सुरक्षा योजना की बात करें तो 2021 के 170.53 हजार के मुकाबले 2022 में 202.32 हजार लोगों को पीएम सुरक्षा योजना देने में कामयाब रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

17 minutes ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

26 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

1 hour ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

17 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.