होम / बिजनेस / 'अच्छे दिन' इसे ही तो कहते हैं, 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा इस PSU बैंक का Market Cap 

'अच्छे दिन' इसे ही तो कहते हैं, 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा इस PSU बैंक का Market Cap 

सरकारी बैंक पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके स्टॉक्स अच्छा रिटर्न दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सरकारी बैंकों के इस समय 'अच्छे दिन' चल रहे हैं. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है. इसी के साथ PNB यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा सरकारी बैंक बन गया है. बैंक का शेयर पिछले कुछ समय से लगातार उड़ान भर रहा है. पिछले छह महीने में PNB के शेयर 76.72% का रिटर्न दे चुके हैं. आज यानी शुक्रवार को कारोबार के दौरान यह 2 फीसदी तेजी के साथ 92 रुपए पर पहुंच गया, जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है. हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर यह 91.10 रुपए पर बंद हुआ. 

पहले नंबर पर है SBI
शेयरों में लगातार आ रही तेजी के चलते PNB का मार्केट कैप 1,00,464.51 करोड़ रुपए पहुंच गया है. यह पहली बार है जब पंजाब नेशनल बैंक के मार्केट कैप ने एक लाख करोड़ के आंकड़े को पार किया है. PNB से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ये मुकाम हासिल कर चुके हैं. इस साल अब तक PNB के शेयर 59.41% उछल चुके हैं. जबकि पिछले 2 सालों में इसने 125 प्रतिशत की तेजी देखी है. इस सरकारी बैंक की आर्थिक सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में PNB का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,756 करोड़ रुपए रहा. पिछले साल समान तिमाही में यह 411 करोड़ था.

ये भी पढ़ें - चुनावी नतीजों से खुश Modi बैंकर्स को भी दे सकते हैं खुशी? सामने आई ये बड़ी खबर

शेयर को मिली Buy रेटिंग
एक रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू ब्रोकरेज कंपनी शेयर खान ने PNB के शेयर को 105 रुपए का टारगेट प्राइज देते हुए Buy रेटिंग दी है. यानी इस शेयर के अभी और ऊपर चढ़ने की संभावना है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि भविष्य में बैंक की बैलेंस शीट में मजबूती के साथ इसमें सुधार की गुंजाइश है. बैंक की हेल्दी लोन ग्रोथ, स्टेबल मार्जिन और लोअर ओपेक्स ग्रोथ से उसके शेयर को मजबूती मिल सकती है. PNB का एसेट क्वालिटी आउटलुक स्टेबल से पॉजिटिव है. वहीं, SBI के मार्केट कैप की बात करें, तो यह INR 5.79 ट्रिलियन है. जबकि बैंक ऑफ़ बडौदा का INR 1.16 ट्रिलियन. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

3 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

4 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

6 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

7 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.