✕

होम / बिजनेस / पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कहा- 2030 तक 9 लाख करोड़ की बनाएंगे कपड़ा इंडस्ट्री

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, कहा- 2030 तक 9 लाख करोड़ की बनाएंगे कपड़ा इंडस्ट्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जिस तरह से काम हो रहा है, मुझे लगता है कि हम 2030 की समयसीमा से पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे.'

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वो दिन दूर नहीं जब भारतीय कप़़े दुनियाभर के बाजार में मौजूद होंगे. बड़े-बड़े देशों के मार्केट में भारतीय कपड़ों और फैब्रिक का बोलबाला होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कपड़ा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि भारत 2030 से पहले भारत के टेक्सटायल निर्यात का आंकड़ा नौ लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल कर लेगा. पीएम ने ‘भारत टेक्स 2025’ में कहा, “हम वर्तमान में दुनिया में वस्त्र और परिधान के छठे सबसे बड़े निर्यातक हैं. कपड़ा निर्यात लगभग तीन लाख करोड़ रुपये का है. हमारा लक्ष्य इस आंकड़े को तीन गुना करते हुए नौ लाख करोड़ रुपये का निर्यात हासिल करना है.”

विदेशी निवेश हुआ दोगुना

पीएम मोदी ने कहा कि “इस सफलता का श्रेय पिछले दशक में की गई कड़ी मेहनत और लगातार लागू की गई नीतियों को जाता है, जिनके कारण टेक्सटाइल सेक्टर में विदेशी निवेश दोगुना हो गया है.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जिस तरह से काम हो रहा है, मुझे लगता है कि हम 2030 की समयसीमा से पहले ही यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे.” यह सेक्टर प्रमुख रोजगार सृजनकर्ता है तथा मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में इसका योगदान 11 फीसदी है. केंद्रीय बजट में 2025-26 के लिए कपड़ा मंत्रालय के मद में 5,272 करोड़ रुपये (बजट अनुमान में) के परिव्यय का प्रावधान किया गया है. यह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 4,417.03 करोड़ रुपये के बजट अनुमान से 19 प्रतिशत अधिक है.

‘भारत टेक्स’ का आयोजन

नई दिल्ली में 14-17 फरवरी तक आयोजित होने वाला ‘भारत टेक्स’ कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन है. इसमें दो स्थानों पर आयोजित एक विशाल प्रदर्शनी शामिल है, जिसमें सम्पूर्ण कपड़ा परिवेश का प्रदर्शन किया जाएगा. मोदी ने कहा कि ‘भारत टेक्स’ एक बड़ा वैश्विक आयोजन बन रहा है, जिसमें 120 से अधिक देश भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन फाइबर के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री ने बैंकिंग क्षेत्र से कपड़ा क्षेत्र को सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया क्योंकि एक इकाई को केवल 75 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होती है और 2,000 लोगों को रोजगार मिलता है.

5-F एप्रोच से करना होगा काम

उन्होंने कहा कि भारत के कपड़ा और परिधान निर्यात में पिछले वर्ष सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश कपड़ा क्षेत्र के लिए कुशल प्रतिभाओं का एक समूह तैयार करने पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा, “हमारा ध्यान तकनीकी कपड़ा क्षेत्र पर है. भारत इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है.” प्रधानमंत्री ने कपड़ा क्षेत्र के लिए अपने ‘5एफ दृष्टिकोण’ को रेखांकित किया, जिसमें ‘खेत (फार्म) से फाइबर; फाइबर से फैक्ट्री; फैक्ट्री से फैशन; फैशन से विदेशी (फॉरेन)’ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह दृष्टिकोण किसानों, बुनकरों, डिजायनरों और व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है. मोदी ने कपड़ा उद्योग से नए उपकरण विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ सहयोग करने का भी आह्वान किया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

6 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

6 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

5 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

3 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

6 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

6 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

10 hours ago