होम / बिजनेस / NTPC की इस परियोजना की पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला, जानते हैं क्‍या है इसमें खास

NTPC की इस परियोजना की पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला, जानते हैं क्‍या है इसमें खास

छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट को कोयले की सप्‍लाई एनटीपीसी के तलाईपल्‍ली कोल माइन से की जाएगी. कोयला पहुंचाने के लिए यहां नई तकनीक का इस्‍तेमाल किया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एनटीपीसी की छत्तीसगढ़ में बनने जा रहे सुपर थर्मल पावर प्‍लांट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आधारशिला रखने जा रहे हैं. लारा सुपर थर्मल नाम के इस पावर स्टेशन के स्टेज- I (2x800 मेगावाट) को पीएम मोदी देश को समर्पित करेंगे.  पीएम मोदी 24 फरवरी 2024 को इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. 

इतने हजार करोड़ के निवेश से बनेगी परियोजना  
छत्‍तीसगढ़ में बनने जा रही इस परियोजना के स्टेज-I के निर्माण में 15,800 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है. परियोजना के स्टेज-II का निर्माण स्टेज-I की उपलब्ध भूमि पर किया जाएगा. ऐसा करने से फायदा ये होगा कि इसके विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता नहीं होगी, और इसमें 15530 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी. 

यहां से होगी कोयले की आपूर्ति 
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित इस परियोजना के लिए एनटीपीसी ने पूरी तैयारी कर ली है. इस पिट-हेड पावर स्टेशन/परियोजना के लिए कोयले की आपूर्ति एनटीपीसी के तलाईपल्ली कोयला ब्लॉक से मैरी-गो-राउंड (एमजीआर) प्रणाली के माध्यम से की जाएगी, जिससे देश को 24x7 उपलब्धता के साथ कम लागत वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी. अत्यधिक कुशल सुपर क्रिटिकल तकनीक (स्टेज-I के लिए) और अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक (स्टेज-II के लिए) से लैस, सभी इकाइयाँ कोयले की कम खपत और कार्बन-डाइऑक्साइड उत्सर्जन सुनिश्चित करेंगी. 

छत्‍तीसगढ़ को मिलेगी 50 प्रतिशत बिजली 
छत्तीसगढ़ में बनाई जा रही इस परियोजना के स्टेज- I और II दोनों से से बनने वाली 50% बिजली छत्तीसगढ़ राज्य को आवंटित की जाएगी. यह परियोजना कई अन्य राज्यों, जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश, दरा और नगर हवेली, महाराष्ट्र, गोवा, दमन और दीव में बिजली परिदृश्य में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 

ये भी पढ़ें: Gemini AI ने PM Modi पर ऐसा क्‍या कहा कि केन्‍द्रीय मंत्री बोले, ये है नियमों का उल्‍लंघन
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago