✕

होम / बिजनेस / पीएम मोदी ने AI Summit में दुनिया के सामने अपनी बात रखी, बताए इसके फायदे और नुकसान

पीएम मोदी ने AI Summit में दुनिया के सामने अपनी बात रखी, बताए इसके फायदे और नुकसान

पीएम मोदी ने AI समिट को संबोधित करते हुए कहा कि एआई आज के समय की जरूरत बन गया है. भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा टैलेंट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पीएम मोदी इन दिनों ग्‍लोबल AI समिट में हिस्‍सा लेने के लिए फ्रांस के दौरे पर हैं. उन्‍होंने पेरिस से AI के फायदे के बारे में दुनिया को बताया. पीएम मोदी ने कहा कि AI से सबकी नौकरियां जाने की अटकलें हैं, लेकिन इतिहास गवाह है कि नई टेक्‍नोलॉजी से नए अवसर बनते हैं. इस समिट विभिन्‍न देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष हिस्‍सा ले रहे हैं. AI के बढ़ते प्रभाव और इससे पैदा होने वाले संभवित अवसर और खतरे समिट में चर्चा का मुख्‍य विषय है. दुनियाभर में लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि AI से बड़ी तादाद में नौकरियां जाएंगी. पीएम मोदी ने ग्‍लोबल फोरम से पूरी दुनिया को यह समझाने की कोशिश की कि नई तकनी के आने से नौकरियों के नए मौके बनते हैं.

इंडिया अपना अनुभव शेयर करने को तैयार- पीएम मोदी

AI समिट में अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंटपूल है. उन्‍होंने आगे कहा, ‘भारत अपने अनुभव और क्षमताओं को शेयर करने के लिए तैयार है, ताकि AI का भविष्‍य सबके लिए बेहतर साबित हो सके. किसी एक के पास हमारे सामूहिक भविष्‍य और साझा लक्ष्‍य की कुंजी नहीं हो सकती है.’ बता दें कि AI के डेवलपमेंट के साथ ही कई तरह की आशंकाएं भी गहराने लगी हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्कफोर्स में इसका दखल बढ़ेगा और बड़ी तादाद में नौकरियां जाएंगी. पीएम मोदी ने इन्‍हीं आशंकाओं को दूर करने का प्रयास‍ किया.

इंडिया AI मिशन को लेकर कही बड़ी बात

पीएम मोदी ने भारत में एआई के सकारात्मक इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में एआई ऐप को जनता की सेवा करने के लिए डेवलप कर रहे हैं। भारत में एआई के डेटा प्राइवेसी को लेकर भी कई कदम उठाए गए हैं। हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा एआई टैलेंट है। भारत खुद का लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) तैयार कर रहा है। हमारे पास एक यूनीक पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल है, जो संसाधनों को अफोर्डेबल कॉस्ट पर पब्लिक के लिए उपलब्ध कराता है। भारत दुनिया को यह बताना चाहता है कि एआई का भविष्य अच्छा है और सभी के लिए है।

PM मोदी ने किस बात पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्‍होंने AI समिट की सह-अध्‍यक्षता करने के लिए उन्‍हें आमंत्रित किया. पीए मोदी ने कहा कि AI अप्रत्‍याशित तरीके और रफ्तार से डेवलप कर रहा है. इसे तैनात करने की प्रक्रिया में भी तेजी आई है. इसके साथ ही क्रॉस बॉर्डर निर्भरता भी बढ़ी है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऐसे में शासन, साझा मूल्‍यों और खतरों से निपटते हुए आपसी विश्‍वास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक तौर पर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

11 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

11 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

15 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

10 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

8 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

10 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

11 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

15 hours ago