✕

होम / बिजनेस / रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, अहम होने जा रहा है पीएम मोदी का ये मॉस्‍को दौरा

रूस के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, अहम होने जा रहा है पीएम मोदी का ये मॉस्‍को दौरा

तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पीएम मोदी का ये पहला विदेश दौरा है. वो तीन दिन की यात्रा पर रूस के लिए निकल चुके हैं जहां भारतीय उनके स्‍वागत की भव्‍य तैयारियां चल रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम नरेन्‍द्र मोदी का आज से रूस दौरा शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी रूस के लिए निकल चुके हैं. पीएम भारत और रूस के बीच होने वाली सालाना बैठक के लिए मॉस्‍को जा रहे हैं.पीएम के इस दौरे में जहां कई विषयों पर बातचीत और डील होने की उम्‍मीद जतााई जा रही है वहीं दूसरी ओर इस बैठक की टाइमिंग को भी जानकार काफी अहम मान रहे हैं. ये बैठक उस समय हो रही है जब अमेरिका में नेटो देशों की बैठक होने जा रही है और उसमें रूस यूक्रेन युद्ध अहम मसला हो सकता है. वहीं भारतीय डायसपोरा पीएम मोदी के स्‍वागत की बड़ी तैयारियां कर रहा है. 

किन मामलों पर हो सकती है बातचीत? 
भारत और रूस के बीच जिन मसलों पर बातचीत हो सकती है उनमें SU-57 फाइट जेट की खरीद से लेकर तेल कंपनियों के कारोबार, और उन भारतीय युवाओं को लेकर बातचीत हो सकती है जिन्‍हें सेना में जबरन भर्ती किया गया है. पीएम मोदी उन्‍हें रूस से जल्‍द रिहा करने की मांग कर सकते हैं. यही नहीं रूस से भारत के सामान्‍य कारोबारी रिश्‍ते भी काफी पुराने हैं, इस मुलाकात से उन्‍हें भी बल मिल सकता है. सबसे अहम बात ये है 2021 में भारत और रूस के बीच सालाना बैठक लगातार होती थी लेकिन उसके बाद कई कारणों के चलते नहीं हो पा रही थी. इसलिए इस बैठक को अहम माना जा रहा है. 

क्‍या कह रहे हैं एक्‍सपर्ट? 
विदेश मामलों के जानकार संजीव श्रीवास्‍तव कहते हैं कि रूस और भारत की ये 22वीं सालाना बैठक है. उन्‍होंने कहा कि भारत और रूस के संबंध दुनिया में पैदा हुई कई परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बने हुए हैं. भारत ने पश्चिमी दबावों के बावजूद रूस के साथ संबंध बनाए हुए हैं. पश्चिमी देशों ने भारत से तेल ना लेने की भी अपील की थी लेकिन भारत ने उन्‍हें नहीं माना. वो कहते हैं कि दुनिया में इस वक्‍त तीसरे युद्ध का खतरा बना हुआ है चीन और ताइवान के बीच का तनाव हो, इजराइल और ईरान के बीच का तनाव हो, नार्थ कोरिया में भी स्थितियां बहुत अच्‍छी नहीं हैं. संजीव श्रीवास्‍तव कहते हैं कि इस डील में SU-57 विमान की खरीद को लेकर बातचीत हो सकती है लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये फाइनल होने जा रही है. भारत पांचवी जनरेशन के विमानों को एक्‍वॉयर करे या नहीं इस पर बातचीत चल रही है. भारत और रूस के बीच एनर्जी को लेकर भी बात हो सकती है. भारत के फंसे हुए युवाओं को वापस लाने को लेकर बातचीत हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: ऐसा क्‍या हुआ कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है Boycott Jio और BSNL की घर वापसी

भारतीय राजनयिक ने बताया क्‍यों है ये अहम दौरा? 
रूस में भारत के राजनयिक विनय कुमार ने कहा कि हमारे यहां भारत और रूस के बीच शिखर स्‍तरीय बैठक का प्रावधान है. ये बैठक आखिरी 2021 में हुई थी. उन्‍होंने कहा कि तब से दुनियाभर में बहुत कुछ बदल गया है. लेकिन हमारे संबंधों का भी विस्‍तार हुआ है. उन्‍होंने कहा कि रूस को भारत का महत्‍वपूर्ण ऊर्जा सहयोगी बताया और कहा कि रूस भारत के लिए एक महत्‍वपूर्ण ऊर्जा स्‍त्रोत बन गया है. उन्‍होंने दोनों नेताओं के बीच जिन मुद्दों पर बात होनी है उसके बारे में बताने से इनकार कर दिया. 

नेटो की बैठक के वक्‍त हो रही है मुलाकात   
भारत और रूस के बीच की ये बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब अमेरिका में नेटो की बैठक हो रही है.नेटो की बैठक में रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बातचीत अहम हो सकती है. कई जानकारों का मानना है कि एक ओर जहां रूस के खिलाफ दुनिया के कई देश नेटो बैठक में जुट रहे हैं वहीं दूसरी ओर भारत रूस के साथ बैठक कर रहा है. हालांकि संजीव श्रीवास्‍तव ऐसा नहीं मानते हैं उनका कहना है कि भारत और रूस के बीच जो मुलाकात हो रही है वो तय मुलाकात है और भारत कभी देशों के समूहों में नहीं रहा है. वो हमेशा अपने निर्णय स्‍वतंत्र तरीके से लेता है. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि इस मुलाकात का मकसद किसी को कोई संदेश देना है. बल्कि ये दो ऐसे देशों की मुलाकात है जो एक दूसरे को बहुत विशेष दर्जा देते हैं और उनके संबंध बहुत गहरे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.