✕

होम / बिजनेस / PM Modi ने इटली के पीएम को जो गिफ्ट दिया, क्या है उसकी खासियत; किसने डिजाइन किया

PM Modi ने इटली के पीएम को जो गिफ्ट दिया, क्या है उसकी खासियत; किसने डिजाइन किया

G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री Mario Draghi को उपहार में आगरा में बनी मार्बल इनले टेबल टॉप दी.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: जर्मनी में आयोजित G7 सम्मिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री Mario Draghi को आगरा की मार्बल इनले टेबल टॉप उपहार में दी. इस टेबल टॉप को आगरा के स्टोनमैन कंपनी में काम करने वाले डिजाइनर हिमांका शेखिया ने डिजाइन किया है. इसके अलावा और भी बहुत सी अलग अलग टेबल भी वह बना चुके हैं, जो कि आकर्षण का केंद्र रही है. 

इटली के प्रधानमंत्री Mario Draghi को उपहार में दिया
जर्मनी में आयोजित दो दिवसीय G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री Mario Draghi को उपहार में आगरा में बनी मार्बल इनले टेबल टॉप दी. यह मार्बल इनले टेबल टॉप आगरा की स्टोनमैन क्राफ्ट कंपनी ने बनाई है और इस मार्बल इनले टेबल टॉप का डिजाइन स्टोनमैन कंपनी में कार्यरत डिजाइनर हिमांका शेखिया ने किया है. डिजाइनर ने कड़ी मेहनत के बाद इसे बेहद खूबसूरत कला के साथ बनाया है.

हमारे लिए है सौभाग्य की बात 
डिजाइनर हिमांका शेखिया ने बताया कि यह मेरे लिए और आगरा वासियों के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि आगरा की स्टोमैन कंपनी में मेरे द्वारा डिजाइन की गई मार्बल टेबल टॉप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो Draghi  को गिफ्ट किया है.

क्या है खासियत
डिजाइनर ने बताया कि इस मार्बल टेबल टॉप को बनाने में लगभग 6 महीने का समय लगा है और इसको करीब 8 कारीगरों ने  बनाया है.इसकी खासियत यह है कि इस टेबल टॉप को वन पीस मार्बल में डिजाइन करके बनाया गया है. G7 सम्मिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस उपहार से आगरा और आगरा की कला का दुनिया भर में जिक्र चल रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

15 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago

ग्लोबल बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत के संकेत; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 989.94 अंक उछलकर 83,021 पर और निफ्टी 286 अंक चढ़कर 25,514.30 पर बंद हुआ था.

19 hours ago

शेयर बाजार में तूफानी वापसी, 5 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7.59 लाख करोड़ रुपये; सेंसेक्स 1,231 अंक उछला

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी मानी जा रही है. आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बुधवार को 5,866.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. नवंबर में अब तक उनका कुल निवेश 1,06,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

1 day ago


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

11 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago