होम / बिजनेस / इन राज्‍यों को पीएम मोदी ने दिया सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री का तोहफा, कही ये अहम बात

इन राज्‍यों को पीएम मोदी ने दिया सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री का तोहफा, कही ये अहम बात

पीएम मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍टी के असली स्‍टेकहोल्‍डर हमारे देश के युवा हैं इसीलिए आज हमारे इस कार्यक्रम में 60 हजार स्‍टूडेंट मौजूद हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 पीएम मोदी ने देश को सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री का तोहफा दिया है. 2 साल पहले शुरू हुए देश के सेमीकंडक्‍टर मिशन के बाद आज तीन प्रोजेक्‍ट का शिलान्‍यास कर दिया.  इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि वो दिन दूर नहीं है जब भारत में बनी चिप के जरिए देश ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन में बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा देश के युवाओं को मिलने जा रहा है. 

क्‍या बोले पीएम मोदी? 
पीएम मोदी ने वर्चुअली इस कार्यक्रम का शिलान्‍यास करते हुए कहा कि आज का दिन एतिहासिक है. आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और आज सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री से जुडे सवा लाख करोड़ रुपये के तीन बड़े प्रोजेक्‍ट का शिलान्‍यास हुआ है. इनमें गुजरात के धौलेरा सारंग में सेमीकंडक्‍टर फैसिलिटी हो, असम के मोरी गांव में इसकी सुविधा हो, ये राज्‍य भारत को सेमीकंडक्‍टर मैन्‍युफैक्‍चरिंग का हब बनाने में मदद करेगा. इस महत्‍वपूर्ण शुरुआत के लिए इस आयोजन को लेकर बहुत बहुत बधाई.

60 हजार स्‍टूडेंट ने लिया इस कार्यक्रम में भाग 
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे साथ इस प्रयास में 60 हजार कॉलेज जुड़े हुए हैं. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड ही है, मैंने मंत्रालय से आग्रह किया था कि आज का ये कार्यक्रम देश के नौजवानों का कार्यक्रम है, इसलिए ज्‍यादा से ज्‍यादा संख्‍या में हमारे युवाओं को जोड़ना चाहिए. भविष्‍य के भारत के असली स्‍टेकहोल्‍डर हमारे युवा ही हैं. आज भारत ग्‍लोबल सप्‍लाई चेन में मौजूदगी के लिए तेजी से काम कर रहा है. इससे उनका आत्‍मविश्‍वास बढ़ेगा. मैं सभी का स्‍वागत करता हूं. 21 वीं सदी टेक्‍नोलॉजी से जुड़ी है और चिप के बिना उसकी कल्‍पना भी नहीं की जा सकती है. मेड इन इंडिया चिप भारत को आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएगी. 

तेजी से हुआ है इस दिशा में काम 
पीएम मोदी ने कहा कि हम इस दिशा में कितनी तेजी से काम कर रहे हैं आज का ये कार्यक्रम इसकी पहचान है. दो साल पहले इस मिशन की शुरुआत हुई थी और आज तीन प्रोजेक्‍ट का शिलान्‍यास कर रहे हैं. दुनिया के कुछ देश ही आज ये काम कर रहे हैं. आने वाले समय में हम इसका कॉमर्शियल प्रोडक्‍शन करेंगे. 

इन राज्‍यों में लगेगी सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री? 
पीएम मोदी ने जिन राज्‍यों को सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री का तोहफा दिया है उनमें गुजरात और असम शामिल हैं. गुजरात के धौलेरा और साणंद जबकि असम के मोरीगांव में इस सेमीकंडक्‍टर इंडस्‍ट्री का शिलान्‍यास हुआ है. इनमें धौलेरा में जो परियोजना लगाई गई है उस पर 91 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और देश का पहला कमर्शियल फैब होगा. इसे गुजरात के धौलेरा में विशेष निवेश क्षेत्र में स्‍थापित किया जा रहा है. इसी तरह से असम के मोरीगांव में जो प्‍लांट लग रहा है उसमें आउटसोर्स्‍ड सेमीकंडक्‍टर असेंबली और टेस्‍ट सुविधा टाटा इलेक्‍ट्रानिक्‍स प्राइवेट लिमिटेड करने जा रहा है. इस पर कुल 27 हजार करोड़ रुपये का होगा. इसी तरह गुजरात के ही साणंद में सीजी पावर एंड इं‍डस्ट्रियल सॉल्‍यूसंश लिमिटेड आउटसोर्स सेमीकंडक्‍टर असेंबली की शुरूआत करेगी.  
 

 

ये भी पढ़ें:  कितने रईस हैं हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी, कितनी है उनकी नेटवर्थ?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

6 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

6 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago