होम / बिजनेस / 32% मजबूत हुआ PI इंडस्ट्रीज का शेयर, कंपनी ने किया 450% अंतरिम डिविडेंड देने का एलान
32% मजबूत हुआ PI इंडस्ट्रीज का शेयर, कंपनी ने किया 450% अंतरिम डिविडेंड देने का एलान
50 हजार करोड़ रुपये की वैल्युएशन वाली लार्ज कैप कंपनी PI इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 23 के लिए 450% अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
PI इंडस्ट्रीज, 49,938 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्युएशन वाली एक लार्ज कैप कंपनी है जो मुख्य रूप से उपयोगी वस्तुओं की इंडस्ट्रीज में व्यापार करती है. पिछले 75 सालों में इस कंपनी ने बहुत से प्रमुख ब्रांड्स को बनाया है और भारत में यह 70000 से ज्यादा रिटेल लोकेशंस पर फैली हुई है. इसके साथ-साथ कंपनी को कैमिस्ट्री और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में अपनी तकनीकी कुशलता से सम्बंधित सेवाओं के लिए भी जाना जाता है. हाल ही में इस कंपनी ने अपने इक्विटी शेयर्स में 450% अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) देने की घोषणा की है.
इस रिकॉर्ड डेट पर मिलेगा डिविडेंड
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान कंपनी ने कहा – बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 4.5 रुपये प्रति शेयर के रेट के आधार पर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. यह डिविडेंड कंपनी के इक्विटी शेयर्स पर वित्त वर्ष 23 के लिए दिया जाएगा, इन शेयर्स की फेस वैल्यू इस वक्त 1 रुपये प्रति शेयर है. 15 मार्च 2023 को या उससे पहले इस डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. SEBI रेगुलेशंस 2015 के रेगुलेशन 42 के अनुसार, डिविडेंड प्राप्त करने वाले योग्य मेंबर्स तय करने के लिए कंपनी ने 24 फरवरी 2023 को रिकॉर्ड डेट के रूप में निर्धारित किया है.
वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर में कुछ ऐसा रहा कंपनी का हाल
जहां पिछले वित्त वर्ष के तीसरे क्वार्टर में कंपनी की कुल नेट सेल्स 1356.30 करोड़ रुपये थी वहीं दिसंबर 2023 में खत्म हुए तीसरे क्वार्टर में इसे 18.94% की बढ़त के साथ 1613.20 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. कंपनी का नेट खर्च पिछले साल 1113.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था जो इस साल बढ़कर 1263.7 करोड़ रुपये हो गया है. PI इंडस्ट्रीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वॉल्यूम ग्रोथ में लगभग 9% से 15% की बढ़त होने से कंपनी के एक्सपोर्ट्स में 23% की वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 23 के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) 415.6 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल के 296.80 करोड़ रुपये मुकाबले 40% ज्यादा है.
तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 58% बढ़कर 351.80 करोड़ रुपये पहुंच गया जबकि पिछले साल यह 222.60 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. PI इंडस्ट्रीज ने बताया कि PAT (टैक्स कटौती के बाद हुआ प्रॉफिट), कंपनी के EBITDA की ग्रोथ का मुख्य कारण है. दिसंबर 2022 में खत्म हुए तीसरे क्वार्टर के दौरान PI इंडस्ट्रीज का EPS (प्रति शेयर होने वाली कमाई) 23.20 रुपये दर्ज किया गया जबकि पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान इसे 14.67 रुपये दर्ज किया गया था.
कुछ ऐसी है शेयर मार्केट में PI इंडस्ट्रीज के स्टॉक की हालत
आज सुबह से PI इंडस्ट्रीज के शेयर्स 3317.95 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे हैं जो इनकी पिछली क्लोजिंग, 3292.40 रुपये प्रति शेयर से 0.76% ज्यादा है. पिछले 52 हफ्तों में जहां इस शेयर का अधिकतम स्तर 3698.5 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है वहीं इसका न्यूनतम 2352.95 रुपये प्रति शेयर है.
यह भी पढ़ें: इन शेयरों में निवेश से कर सकते हैं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत
टैग्स