होम / बिजनेस / घाटे से मुनाफे में आई PhonePe, अब कब आ रहा है कंपनी का आईपीओ?
घाटे से मुनाफे में आई PhonePe, अब कब आ रहा है कंपनी का आईपीओ?
डिजिटल पेमेंट कंपनी Phone Pe के अच्छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है. कंपनी घाटे को पीछे छोड़ते हुए मुनाफे के ट्रैक पर आ गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) का आईपीओ अब आ रहा है, यह सवाल एक बार फिर से पूछा जाने लगा है. दरअसल , कंपनी घाटे से मुनाफे में आ गई है. कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि PhonePe प्रॉफिट में आने के बाद अपना आईपीओ लाना चाहती है. अब जब कंपनी मुनाफे के ट्रैक पर आ गई है, तो उसके IPO की चर्चा शुरू हो गई है.
पहले हुआ था घाटा
एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉलमार्ट की कंपनी फोनपे के लिए वित्त वर्ष 2024 शानदार रहा है. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 738 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 197 करोड़ रुपए रहा है. यह पहली बार है, जब कंपनी ने कंसोलिडेटेड लेवल पर मुनाफा कमाया है. इसके अलावा, कंपनी का रिवेन्यु भी बढ़कर 5064 करोड़ रुपए पहुंच गया है.
3 पिलर्स पर टिकी कंपनी
स्टैंडएलोन बेसिस के हिसाब से देखें तो फोनपे को वित्त वर्ष 2024 में 710 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ. वहीं, वित्त वर्ष 2023 में उसे 194 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था. अपने FY23-24 के वित्तीय परिणामों की घोषणा करते हुए फोनपेफोनपे के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO ) आदर्श नाहटा ने कहा कि कंपनी की फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी तीन मुख्य पिलर्स पर आधारित है. ये पिलर्स हैं - रिवेन्यु में अनुमानित और सतत वृद्धि, रिवेन्यु का डाइवर्सिफिकेशन और सुधार.
सिंगापुर से भारत हुई थी शिफ्ट
लगभग दो साल पहले फोनपे सिंगापुर से भारत शिफ्ट हुई थी. 2015 में इस कंपनी को Sameer Nigam, Rahul Chari और Burzin Engineer अस्तित्व में लेकर आए थे. भारत में शिफ्ट होने के समय यह कहा गया था कि मुनाफे में आने के बाद कंपनी अपना आईपीओ लाना चाहती है. फोनपे ने अनुमान लगाया था कि वो 2023 तक मुनाफे में आ जाएगी. एक साल देर से ही सही, लेकिन कंपनी प्रॉफिट में आ गई है. ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि उसका आईपीओ कब आता है.
टैग्स