✕

होम / बिजनेस / शराब और दवा कंपनी के आ रहे हैं IPO, कमाई का मौका

शराब और दवा कंपनी के आ रहे हैं IPO, कमाई का मौका

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स और इनोवा कैपटैब लिमिटेड आईपीओ यानी कि इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शराब बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स और दवा कंपनी इनोवा कैपटैब लिमिटेड आईपीओ यानी कि इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में हैं. दोनों कंपनियों ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करा दिए है. 

जुटाएंगे इतनी रकम
एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स जहां IPO के जरिए 2,000 करोड़ रुपए तक की रकम जुटाएगी. वहीं, इनोवा कैपटैब लिमिटेड ने 900 करोड़ का टार्गेट रखा है. दस्तावेजों के मुताबिक, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने 2,000 करोड़ की शुरुआती शेयर बिक्री में 1,000 करोड़ रुपए फ्रेश इश्यू रखा है. शेष प्रमोटरों और शेयरधारकों द्वारा 1,000 करोड़ के शेयरों की बिक्री के लिए एक प्रस्ताव (OFS) शामिल होगा.

2.51 करोड़ मुनाफा
जानकारी के अनुसार, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के प्रमोटर बीना किशोर छाबड़िया OFS के जरिए 500 करोड़, प्रमोटर रेशम छाबड़िया, जीतेंद्र हेमदेव और नीशा किशोर छाबड़िया 250 करोड़ रुपए के शेयर बेचेंगे. एक रिपोर्ट में अनुसार, वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ऑपरेशन्स से कंपनी का रिवेन्यु 6,378.78 करोड़ रुपए और टैक्स के बाद मुनाफा 2.51 करोड़ था. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का आईपीओ कमाई का अच्छा मौका हो सकता है.

2006 में बनी थी कंपनी
वहीं, इनोवा कैपटैब लिमिटेड के दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित IPO में 400 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. कंपनी के प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा 96 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश की जाएगी. इनोवा कैपटैब को 2006 में दो भाइयों मनोज और अजय अग्रवाल ने शुरू किया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

4 hours ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

4 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

8 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

8 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

1 day ago