होम / बिजनेस / UPI से सीधे खाते में आएगा PF का पैसा, जानिए कब से मिलेगी यह नई सुविधा

UPI से सीधे खाते में आएगा PF का पैसा, जानिए कब से मिलेगी यह नई सुविधा

EPFO की UPI आधारित PF निकासी सुविधा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा डिजिटल कदम है. इससे न सिर्फ प्रोसेस तेज होगा, बल्कि PF का पैसा जरूरत के समय बिना देरी के मिल सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है. जल्द ही पीएफ का पैसा निकालने के लिए न तो लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा और न ही कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा. EPFO अगले 2 से 3 महीनों में UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिससे जरूरत के समय पैसा लगभग तुरंत बैंक खाते में पहुंच सकेगा.

UPI से PF निकासी कब से होगी शुरू

ताजा जानकारी के मुताबिक, EPFO इस नई व्यवस्था को अगले कुछ महीनों में लागू कर सकता है. इसके लिए EPFO ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर सिस्टम तैयार किया है. शुरुआत में यह सुविधा BHIM ऐप के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी. PF खाताधारक BHIM ऐप पर जाकर अपनी निकासी रिक्वेस्ट डाल सकेंगे. रिक्वेस्ट के वेरिफिकेशन के बाद रकम सीधे UPI से लिंक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

मौजूदा सिस्टम से कितना अलग होगी नई व्यवस्था

फिलहाल PF निकासी की प्रक्रिया में समय लगता है. 5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन एडवांस क्लेम भी ऑटो मोड में निपटने में कम से कम तीन कामकाजी दिन ले लेते हैं. बड़ी रकम होने पर मैनुअल प्रोसेस के कारण और ज्यादा वक्त लग जाता है.

UPI आधारित सिस्टम के लागू होने के बाद यह इंतजार लगभग खत्म हो जाएगा. बीमारी, बच्चों की पढ़ाई, शादी या अन्य स्वीकृत कारणों के लिए क्लेम करते ही EPFO का सिस्टम बैकएंड पर तुरंत जांच करेगा और सब कुछ सही होने पर पैसा फौरन ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

सीधे बैंक खाते में पहुंचेगा पैसा

नई व्यवस्था में PF की रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के जरिए सीधे उस बैंक खाते में आएगी, जो UPI से लिंक होगा. यानी क्लेम अप्रूव होते ही पैसा आपके खाते में लगभग रियल टाइम में दिख सकता है.

इससे इमरजेंसी की स्थिति में PF खाताधारकों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर मेडिकल और एजुकेशन जैसी जरूरतों के लिए.

क्या होगी UPI से PF निकासी की लिमिट

EPFO अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में इस सुविधा पर कुछ पाबंदियां लगाई जाएंगी. RBI के UPI ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों को ध्यान में रखते हुए PF निकासी की भी एक तय सीमा होगी.

अभी यह साफ नहीं है कि UPI के जरिए अधिकतम कितनी रकम निकाली जा सकेगी. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में पूरी PF राशि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. पहले लिमिट तय की जाएगी और अनुभव के आधार पर आगे इसमें बदलाव हो सकता है.

क्या अन्य UPI ऐप्स पर भी मिलेगी सुविधा

शुरुआती चरण में UPI से PF निकासी की सुविधा केवल BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी. लेकिन अगर सिस्टम सुचारू रूप से काम करता है, तो भविष्य में इसे PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे अन्य UPI प्लेटफॉर्म्स तक भी बढ़ाया जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

8 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

8 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

9 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

5 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

5 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.