होम / बिजनेस / महंगा Petrol आम जनता का नसीब, फिर टूट गई दाम घटने की उम्मीद! 

महंगा Petrol आम जनता का नसीब, फिर टूट गई दाम घटने की उम्मीद! 

ऑयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी ने दाम घटने की खबरों को अटकलबाजी करार दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीते कुछ दिनों से मीडिया में खबर चल रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) पर सरकार बड़ी राहत दे सकती है. तेल के दाम कम से कम 10 रुपए घट सकते हैं. लेकिन सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के चेयरमैन ने ऐसी खबरों को महज अटकलबाजी करार दिया है. यानी आम जनता को पेट्रोल पर होने वाले खर्च में कमी की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए. उसे महंगा तेल ही खरीदना पड़ेगा, फिर चाहे कच्चे तेल के दाम कितने भी नीचे क्यों न आ जाएं. बता दें कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कच्चे तेल के बढ़ते दामों का हवाला देकर ही पेट्रोल-डीजल रिकॉर्डतोड़ महंगा किया था.  

वैश्विक स्तर पर स्थिति अस्थिर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जी. कृष्णकुमार का कहना है कि ईंधन उत्पादों की खुदरा कीमतों में कटौती की मीडिया रिपोर्ट्स अटकलबाजी हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे फ्यूल प्रोडक्ट की रिटेल कीमतों में कटौती की खबरें काल्पनिक हैं. वैश्विक स्तर पर स्थिति अस्थिर है, इसलिए मामले की संवेदनशीलता के कारण फिलहाल यह टिप्पणी करना मुश्किल होगा कि कीमतें कब और क्या बदली जाएंगी. कृष्णकुमार ने बताया कि BPCL ने दिसंबर तिमाही के लिए कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 82% की वृद्धि दर्ज की है. 

ये भी पढ़ें - Bharat से बैर लेकर अब पछता रहा होगा Maldives, टूरिज्म पर ऐसे पहुंच रही चोट

माल भाड़े में हुई है वृद्धि
लाल सागर संकट पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हूती विद्रोही बाब-अल-मंडब स्ट्रेट के जरिए कॉमर्शियल जहाजों पर हमले कर रहे हैं. जिससे वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. बाब-अल-मंडब चोकपॉइंट से प्रतिदिन 7 मिलियन बैरल (एमबीपीडी) कच्चा तेल, कंडेनसेट और रिफाइंड ऑयल प्रोडक्ट गुजरते हैं. कई प्रमुख शिपिंग कंपनियों ने अब इस प्राइमरी ईस्ट-वेस्ट ट्रेड रूट से हटने का फैसला किया है. हूती विद्रोहियों के हमले के चलते वैसे तो भारत में कच्चे तेल के फ्लो पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन रूट बदलने की वजह से माल भाड़े में वृद्धि हुई है. गौरतलब है कि एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं. इससे पहले, तेल कंपनियों ने बेतहाशा मूल्यवृद्धि की थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

5 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago