होम / बिजनेस / गडकरी ने पेट्रोल को लेकर ऐसा क्या कह दिया जो खबर आग की तरह फैल गई

गडकरी ने पेट्रोल को लेकर ऐसा क्या कह दिया जो खबर आग की तरह फैल गई

गडकरी को इस बात का पूरा विश्वास है कि अगले 5 साल में ग्रीन फ्यूल की उपलब्धता बढ़ जाएगी और यह चलन में भी आ जाएगी, जिससे पेट्रोल की डिमांड खत्म हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि अगले 5 साल में पेट्रोल की जरूरत ही नहीं होगी. उनका मानना है कि अगले 5 साल में ईंधन के ज्यादा बेहतर विकल्प मौजूद होंगे, जिससे पेट्रोल की मांग धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी. 

ग्रीन फ्यूल का होने लगेगा इस्तेमाल
गडकरी को इस बात का पूरा विश्वास है कि अगले 5 साल में ग्रीन फ्यूल की उपलब्धता बढ़ जाएगी और यह चलन में भी आ जाएगी, जिससे पेट्रोल की डिमांड खत्म हो जाएगी. नितिन गडकरी ने अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में कहा कि विदर्भ में बने बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल वाहनों में किया जा रहा है.

कुएं के पानी से भी ग्रीन हाइड्रोजन बनाया जा सकता है
उन्होंने कहा कि कुएं के पानी से भी ग्रीन हाइड्रोजन को बनाया जा सकता है. बाजार में इसे 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा सकता है. अगले 5 साल में देश में ईंधन के कई विकल्प मौजूद रहेंगे, जिससे पेट्रोल की मांग ही खत्म हो जाएगी. किसानों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ गेहूं, चावल, मक्का लगाने से किसान अपना भविष्य नहीं बदल सकते. उन्हें अब ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है न कि सिर्फ खाद्य प्रदाता.

20,000 करोड़ रुपये की बचत
गडकरी ने कहा कि इथेनॉल पर एक फैसला लिया गया, जिससे देश को 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई. भविष्य में बहुत जल्द दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर ही चलेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

8 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

10 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

10 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

5 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

13 hours ago