✕

होम / बिजनेस / नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए सरकार ने क्यों और कितनी बढ़ाई कीमत?

नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए सरकार ने क्यों और कितनी बढ़ाई कीमत?

मिजोरम राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. ये नई कीमते इस महीने की शुरुआत से लागू भी कर दी गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इसका बोझ सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. अब नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के मिजोरम राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. दरअसल, राज्य सरकार ने टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति लीटर 4 रुपये कर बढ़ गई है. ये बढ़ी हुई कीमतें इस महीने की शुरुआत से लागू भी कर दी गई हैं. आइए जानते हैं आखिर सरकार ने टैक्स क्यों बढ़ाया है और अब इस राज्य में पेट्रोल-डीजल की नई कीमत क्या है?

सरकार ने इसलिए बढ़ाया टैक्स

मिजोरम सरकार ने इस महीने की शुरुआत से पेट्रोल और डीजल के दाम चार रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. मिजोरम के कराधान मंत्री डॉ वनललथलाना के अनुसार ईंधन कीमतों में यह बढ़ोतरी सामाजिक बुनियादी ढांचे और सड़क रखरखाव के लिए वित्त जुटाने के उद्देश्य से की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक बुनियादी ढांचे और सेवा उपकर के लिए डीजल और पेट्रोल दोनों पर दो-दो रुपये प्रति लीटर और सड़क रखरखाव के लिए दो रुपये प्रति लीटर का नया शुल्क लगाया है. यह निर्णय लोगों के लाभ और कल्याण के लिए लिया गया है.

अब इतनी हो गई पेट्रोल और डीजल की कीमत
आपको बता दें, मिजोरम सरकार ने हाल में पेट्रोल पर वैट 5.23 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत और डीजल पर 16.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने का नोटिफिकेशन जारी किया था. अब इस अतिरिक्त टैक्स के साथ राजधानी आइजोल में पेट्रोल की मौजूदा कीमत 99.24 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 88.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, पहले इनकी कीमत क्रमशः 93.93 रुपये और 82.62 रुपये प्रति लीटर थी.

देश के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत?
1. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
2. नोएडा: पेट्रोल रेट: 94.83 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.96 रुपए प्रति लीटर
3. गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 95.19 रुपए प्रति लीटर, डीजल रेट: 88.05 रुपए प्रति लीटर
4. कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
5. मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
6. चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
7. बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर है.
8. चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है.
9. लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल रेट: 87.76 रुपये प्रति लीटर है.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago