✕

होम / बिजनेस / भारतीय बैंकों का प्रदर्शन बेहतर, छठे वर्ष भी बढ़ा मुनाफा, 13 साल के निचले स्तर पर NPA

भारतीय बैंकों का प्रदर्शन बेहतर, छठे वर्ष भी बढ़ा मुनाफा, 13 साल के निचले स्तर पर NPA

RBI ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय बैंकों की परफॉर्मेंस में लगातार सुधार देखने को मिल रही है. बैंकों ने अपना बैलेंस शीट क्लियर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय बैंकों की बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है, जिसका पता लोन और डिपॉजिट की बढ़ती मात्रा से चलता है. इसके अलावा, बैड लोन में भी काफी कमी आई है. गुरुवार को एक सेंट्रल बैंक की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई. भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति रिपोर्ट 2023-24 जारी की है. इसमें कहा गया है कि बैंको के सकल NPA (Non-performing asset) में सुधार आया है और बैंकों का बैड लोन भी 13 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

बैंकिंग क्षेत्र की मजबूती

आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों के मुनाफे में इजाफा हुआ है, बैंकों की रिटर्न ऑन एसेट (RoA) 2023-24 में 1.4% रही और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 14.6% पर पहुंच गई है. इसके अलावा एनपीए में कमी आई है. मार्च 2024 के अंत तक बैंकों का GNPA अनुपात 2.7% और सितंबर 2024 के अंत तक 2.5% पर आ गया है, जो 13 साल का सबसे निचला स्तर है. इसके अलावा कैपिटल पोजीशन मजबूत हुई है.

NBFC क्षेत्र का प्रदर्शन कैसा रहा?  

रिपोर्ट के मुताबिक, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFCs ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है. NBFCs के क्रेडिट में ग्रोथ आई है, इनका क्रेडिट तेजी से बढ़ा है. इनके एनपीए में भी कमी आई है. सितंबर 2024 के अंत तक NBFCs का GNPA अनुपात घटकर 3.4% पर आ गया है. इसके अलावा NBFCs की पूंजी स्थिति मजबूत रही. वहीं एचडीएफसी जैसे कमर्शियल बैंकों की बात करें तो इनका नेट प्रॉफिट 32.8% बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 3,49,603 करोड़ रुपये हो गया है. इन कमर्शियल बैंक्स की कुल बैलेंस शीट 2023-24 में 15.5% बढ़ी है, जो 2022-23 में 12.2% की तुलना में अधिक है.

कितने हैं बैंक?

आरबीआई रिपोर्ट के मुताबिक बैंको की लोन क्वालिटी और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ है. पिछले वित्त वर्ष में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का शुद्ध लाभ 32.8 प्रतिशत बढ़कर 3,49,603 करोड़ रुपये हो गया. मार्च, 2024 के अंत में कमर्शियल बैंकिंग सेक्टर में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंक, निजी क्षेत्र के 21 बैंक, 45 विदेशी बैंक, 12 लघु वित्त बैंक, छह भुगतान बैंक, 43 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और दो स्थानीय क्षेत्र बैंक (एलएबी) शामिल थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago