होम / बिजनेस / Gold और Credit Card के जरिए लोगों ने लिया लाखों करोड़ों का पर्सनल लोन, चौंका देंगे RBI के ये आंकड़े... 

Gold और Credit Card के जरिए लोगों ने लिया लाखों करोड़ों का पर्सनल लोन, चौंका देंगे RBI के ये आंकड़े... 

RBI की रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने 55.3 लाख करोड़ रुपये लोन लेने का रिकॉर्ड बनाया है. ये लोन सबसे ज्यादा गोल और क्रेडिट कार्ड के जरिए लिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन दिनों लोगों में लोन लेने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. लोग अपनी कई सारी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन लेते हैं. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने लोन लेने का एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसमें सबसे ज्यादा लोन लोगों ने क्रेडिट कार्ड और गोल्ड के जरिए लिए हैं. तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट् में क्या है? 

पर्सनल लोन में हुआ इतना इजाफा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार लोगों ने लोन लेने में एक नया रिकार्ड बना दिया है. जुलाई में पर्सनल लोन में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही लोन अमाउंट 55.3 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंच गई है. साल-दर-साल ग्रोथ के मामले में सबसे ज्यादा 39 प्रतिशत लोन गोल्ड पर लिया गया, जबकि क्रेडिट कार्ड से लोन दूसरे नंबर रहा है. वहीं, कृषि और संबद्ध गतिविधियों में बकाया लोन में 18.1 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जो कुल 21.6 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

क्रेडिट कार्ड से खूब किया खर्च, लेकिन बकाया चुकाने में चूके 
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार ऐसे यूजर्स की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिनके पास क्रेडिट कार्ड का बकाया है. यानी इन्होंने कार्ड पर लोन लिया या उससे रकम खर्च की लेकिन बिल नहीं भरा. रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रेडिट कार्ड बकाया साल-दर-साल 22 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है. 

क्रेडिट कार्ड से जुलाई में खर्च किए 1.7 लाख करोड़
एसबीआई सिक्योरिटीज की तरफ से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रेडिट कार्ड होल्डर ने इस साल जुलाई में क्रेडिट कार्ड से 1.7 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यह रकम पिछले साल के समान महीने की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लोगों ने क्रेडिट कार्ड से जुलाई में कितनी बार ट्रांजेक्शन किया. इसके मुताबिक जुलाई में कुल 38.4 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए. यह संख्या भी पिछले साल के समान महीने के मुकाबले 39 प्रतिशत ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें-Philips ने इंडियन सबकॉन्टिनेंट के लिए अपने नए MD के रूप में Bharath Sesha को किया नियुक्त

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

22 minutes ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

22 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.