✕

होम / बिजनेस / शेयर मार्केट का चस्का, बेंगलुरु वालों ने गंवा दिए 200 करोड़, आप भी न करें ये गलती

शेयर मार्केट का चस्का, बेंगलुरु वालों ने गंवा दिए 200 करोड़, आप भी न करें ये गलती

बेंगलुरु में पिछले चार महीने में निवेशकों को स्टॉक मार्केट फ्रॉड के जरिए 200 करोड़ रुपये का चूना लग चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है. शेयरों में लोगों की बढ़ती रुचि का फायदा जालसाज उठा रहे हैं. ये रिटेल निवेशक को शेयर बाजार से गारंटीड रिटर्न दिलाने का झांसा देते हैं. जो इनके फेंके जाल में आ जाता है, उसकी पूरी पूंजी ये ठग ले उड़ते हैं. हालांकि, बाजार नियामक सेबी बार-बार निवेशकों से ऐसे ठगों से सावधान रहने की अपील करता रहता है, लेकिन फिर भी बहुत से लोग इनके जाल में फंस ही जाते हैं. ऐसे कई मामले बेंगलुरु में सामने आए हैं. बेंगलुरु में पिछले चार महीने में निवेशकों को स्टॉक मार्केट फ्रॉड के जरिए 200 करोड़ रुपये का चूना लग चुका है.

4 महीने में लगा 200 करोड़ का चूना

बेंगलुरु में पिछले कुछ समय के दौरान स्टॉक मार्केट फ्रॉड के मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले चार महीनों में शहर के लोगों को कुल 197 करोड़ रुपये का चूना लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने पिछले चार महीने में कुल 735 ऐसे मामले दर्ज किए हैं, जिनमें लोगों के साथ निवेश के नाम पर फ्रॉड को अंजाम दिया गया है. हैरानी की बात ये है कि एक भी मामले में पुलिस रिकवरी करने में सफल नहीं रही है. वहीं 10 फीसदी मामले में केवल बैंक खाते को फ्रीज किया जा सका है.

हर दिन दर्ज हो रहे 8 मामले

खबर के मुताबिक, फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा स्टॉक मार्केट फ्रॉड के मामले सामने आए हैं. साइबर पुलिस ने मामलों की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है. पुलिस के मुताबिक अकेले फरवरी 2024 में हर दिन स्टॉक मार्केट फ्रॉड से जुड़े 8 केस रजिस्टर हुए हैं. कुल 237 मामलों में लोगों से निवेश के नाम पर 88 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में लोगों के बीच स्टॉक मार्केट, म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय विकल्पों में निवेश का क्रेज बढ़ा है. ऐसे में साइबर अपराधी निवेश के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं.

ऐसे बच सकते हैं फ्रॉड से

•    पैसा लगाने से पहले करें जांच-पड़ताल- शेयर बाजार में लगाने के लिए रेगुलेटेड ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को चुनें. सेबी या आरबीआई जैसे संस्थानों के साथ उनके रजिस्‍ट्रेशन की जांच करें.

•    अनचाहे ऑफर्स से सावधान- स्कैमर्स अक्सर लुभाने के लिए हाई प्रेशर रणनीति और गारंटीड रिटर्न के वादे से फंसाते हैं. किसी भी अनचाहे कॉल, ईमेल या सोशल मीडिया मैसेज के आधार पर निवेश करने से बचें.

•    नहीं मिलता गारंटीड रिटर्न- यह बात अच्‍छी तरह समझ लें कि शेयर बाजार में किसी भी निवेश पर प्रॉफिट की कोई गारंटी नहीं है. “जल्दी अमीर बनाने” का दावा करने वाले लोगों और फर्मों से बचकर रहें.

•    निजी जानकारी शेयर न करें- स्कैमर्स से बचने का सबसे आसान तरीका ये है कि कभी अपना यूजर नेम, पासवर्ड और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड किसी के साथ शेयर न करें.

•    मुफ्त निवेश सलाह से सावधान- सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्रोफेशनल्स अपनी सर्विसेज के लिए फीस लेते हैं. मुफ्त सलाह अक्सर लोगों को किसी घोटाले में फंसाने की एक चाल हो सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.