होम / बिजनेस / उत्तराखंड में गुफा के ढहने से Navayuga Engineering पर क्यों जा टिकीं लोगों की निगाहें?

उत्तराखंड में गुफा के ढहने से Navayuga Engineering पर क्यों जा टिकीं लोगों की निगाहें?

Navayuga Engineering कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की जानी मानी कंपनी है लेकिन उत्तराखंड में गुफा ढहना के बाद लोग इस कंपनी के बारे में ढूंढ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आपको याद होगा कि हाल ही में चार धाम प्रोजेक्ट के महत्त्वपूर्ण हिस्सों में शामिल एक निर्माणाधीन गुफा ढह गई थी. उत्तराखंड में हुए इस हादसे के बाद सभी लोगों की निगाहें हैदराबाद स्थित नवयुग इंजीनियरिंग (Navayuga Engineering Construction Limited) पर जा टिकी हैं. आपको बता दें कि ये वही कंपनी है जो इस गुफा के निर्माण के लिए जिम्मेदार थी. 

NECL की रेटिंग में किया गया सुधार
जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि चार धाम प्रोजेक्ट से संबंध रखने वाली इस गुफा का निर्माण नवयुग इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा था लेकिन ज्यादातर लोग इस कंपनी और इस कंपनी के प्रोजेक्ट्स के बारे में नहीं जानते हैं. पिछले साल अप्रैल में रेटिंग एजेंसी केयरएज (CareEdge) ने NECL (Navayuga Engineering Constructions Limited) की रेटिंग को केयर A (Minus) से बढ़ाकर केयर A कर दिया था. आपको बता दें कि NECL एक लिस्टेड कंपनी नहीं है. कंपनी की वित्तीय स्थिति में महत्त्वपूर्ण रूप से सुधार देखने और कर्ज कम करने की सफल कोशिशों को देखते हुए कंपनी की रेटिंग में यह बदलाव किया गया था. 

क्या करती है Navayuga Engineering?
NECL, सी वी राव (CV Rao) द्वारा प्रमोट की जाने वाली कंपनी नवयुग ग्रुप (Navayuga Group) का ही एक हिस्सा है और इसकी शुरुआत आज से लगभग 30 सालों पहले हुई थी. नवयुग ग्रुप का हेडक्वार्टर हैदराबाद में मौजूद है और इसके पोर्टफोलियो बहुत ही विविधताओं से भरा हुआ है. नवयुग ग्रुप की मौजूदगी सिविल कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सूचना एवं तकनीक एवं स्पाशल तकनीक जैसे विभिन्न क्षेत्रों में है. नवयुग इंजीनियरिंग (Navyuga Engineering) ने पिछले कुछ समय में अच्छा खासा इक्विपमेंट बेस तैयार और इंजीनियरिंग की विभिन्न क्षमताएं तैयार कर ली हैं ताकि कंपनी विशेष एवं तकनीकी रूप से कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्टों की जरूरतों को पूरा कर सके. विशाल इक्विपमेंट बेस की बदौलत NECL खुद ही प्रोजेक्ट्स को पूरा कर सकती है और इसे सब-कॉन्ट्रैक्टिंग पर निर्भर भी नहीं होना पड़ेगा. साथ ही इस कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में प्रमुख खिलाड़ी के रूप में भी जाना जाता है. 

कंपनी के ऑर्डर्स में हुई 6 गुना बढ़ोत्तरी
कंपनी EPC के आधार पर सिविल कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट्स की पूर्ती करती है और PPP यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है. अगर ऑर्डर बुक की बात करें तो दिसंबर 2021 तक कंपनी के पास लगभग  22,651 करोड़ रुपयों के ऑर्डर मौजूद थे. इसी साल फरवरी में कंपनी के पास मौजूद ऑर्डर्स की संख्या 25,709 करोड़ रुपए थी. जिसका मतलब ये है कि फरवरी से दिसंबर 2021 के बीच कंपनी के पास मौजूद ऑर्डर्स की संख्या में लगभग 6.28 गुना बढ़ोत्तरी हुई थी. 
 

यह भी पढ़ें: Gautam Singhania से अलग होने को तैयार Nawaz Modi, लेकिन सामने रखी ये शर्त!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

12 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

12 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

1 day ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

1 day ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

1 day ago


बड़ी खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

6 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

4 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

4 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

7 hours ago