✕

होम / बिजनेस / घोटाले से घर भरने के आरोपी पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर दुनिया छोड़ गए, जेल में थे बंद

घोटाले से घर भरने के आरोपी पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर दुनिया छोड़ गए, जेल में थे बंद

कुछ साल पहले पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर निर्मल सिंह भंगू का नाम तब सुर्ख़ियों में आया था जब उन्हें चिटफंड घोटाले में गिरफ्तार किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पर्ल्स ग्रुप के फाउंडर निर्मल सिंह भंगू (Nirmal Singh Bhangoo) के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले कई सालों से जेल में बंद भंगू का निधन हो गया है. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तिहाड़ जेल से पश्चिमी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्मल सिंह भंगू पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया, लेकिन आज उनकी मौत की खबर सामने आई है. 

2016 में हुए थे अरेस्ट  
पोंजी स्कीम घोटाले में निर्मल सिंह भंगू पिछले कई सालों से जेल में बंद थे. पांच करोड़ से अधिक निवेशकों से 45,000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में भंगू सहित तीन अन्य लोगों को जनवरी 2016 में गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल पंजाब सरकार की ओर से पर्ल्स ग्रुप की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, ताकि इस चिटफंड घोटाले के पीड़ितों के पैसों को वापस लौटाया जा सके. निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कराया था. इसी को आधार बनाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी भंगू पर शिकंजा कसा था. ED ने पर्ल्स ग्रुप और भंगू की ऑस्ट्रेलिया स्थित 472 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी.

देशभर में फैला था नेटवर्क
सीबीआई ने 19 फरवरी, 2014 को इस घोटाले की जांच शुरू की गई. आरोप लगाए गए थे कि पर्ल्स ग्रुप ने अपने दो फ्लैगशिप कंपनियों - PJF लिमिटेड और PACL लिमिटेड के माध्यम से पोंजी स्कीम चलाकर करीब 5.5 करोड़ निवेशकों के साथ 45 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है. आरोपों के मुताबिक, निर्मल सिंह भंगू की कंपनी ने केवल पंजाब ही नहीं बल्कि देश के कई इलाकों में लोगों को अपने जाल में फंसाया  था. 

एक एजेंट से अरबपति तक
पंजाब के रोपड़ जिले के बेला गांव के दूधवाले निर्मल सिंह भंगू ने शुरुआत में चिटफंड कंपनी पीयरलेस में एजेंट के रूप में काम किया था. इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंपनी पर्ल्स ग्रीन फॉरेस्ट (पीजीएल) शुरू की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों में अपना नेटवर्क स्थापित किया. उनके पास 1.25 लाख एकड़ से अधिक जमीन बताई जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago