होम / बिजनेस / Paytm के शेयर्स की जबरदस्त परफोर्मेंस, शेयर्स को लेकर मैक्वेरी ने बदला अपना रवैया
Paytm के शेयर्स की जबरदस्त परफोर्मेंस, शेयर्स को लेकर मैक्वेरी ने बदला अपना रवैया
पेटीएम के शेयर्स पिछले कुछ समय से काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. पहले शेयर्स के कमजोर प्रदर्शन की बात कहने वाली कुछ ब्रोकरेज कंपनियों ने अब पेटीएम के शेयर की जबरदस्त परफॉरमेंस का अनुमान लगाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मैक्वेरी ने पहले कही थी ये बात
भारत के पेटीएम पर सबसे अजीबो गरीब बोली लगाने वाली ब्रोकरेज कंपनी, मैक्वेरी कैपिटल सिक्योरिटीज ने अब पेटीएम के पक्ष में एक बयान दिया है. कंपनी ने कहा है कि पेटीएम के शेयर्स मार्केट में जबरदस्त परफॉर्म करेंगे. मैक्वेरी द्वारा यह बयान तब आया है जब पिछले कुछ समय से पेटीएम के शेयर्स मार्केट में प्रॉफिट कमा रहे हैं.
शेयर्स में दिखी 19% तक की वृद्धि
नवंबर में पेटीएम की लिस्टिंग होने के बाद से ही मैक्वेरी ने कंपनी के शेयर्स पर कमजोर प्रदर्शन की बोली लगाई थी. लेकिन बुधवार को पेटीएम के शेयर्स में दोगुना उछाल देखने को मिला जिसके बाद ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इसके शेयर्स के लिए 800 रुपए का टारगेट निश्चित किया है. मुंबई के BSE (Bombay Stock Exchange) में पेटीएम के शेयर्स में लगभग 19% की वृद्धि देखने को मिली जिसके बाद इसकी कीमत 698 रुपए प्रति शेयर तक पहुंच गई. हालांकि, थोड़े समय के बाद इस कीमत में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई थी.
इस हफ्ते और बढ़ी रफ्तार
मैक्वेरी के साथ सात दूसरी ब्रोकरेज फर्म भी हैं जिन्होंने पेटीएम की पैरेंट फर्म वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में या तो खरीदने की सलाह दी है या फिर इसके शानदार परफॉर्मेंस का अनुमान लगाया है. नवंबर में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज करने के बाद से पेटीएम के शेयर्स में लगभग 40% की बढ़त देखने को मिली है. इतना ही नहीं, भारतीय मीडिया द्वारा दर्जनों चाइनीज विरोधियों को बैन करने की खबर सामने आने के बाद इस हफ्ते पेटीएम के शेयर्स ने और अधिक रफ्तार हासिल की है.
किसी को नहीं लगा था कि ऐसा होगा
एनालिस्ट सुरेश गणपति और परम सुब्रमण्यम ने एक नोट में कहा आखिरी बार गिरावट के बाद से पेटीएम ने फाइनेंशियल सर्विसेज रेवेन्यू के डिस्ट्रीब्यूशन में काफी अच्छा सरप्राइज दिया है. साथ ही यह अपने बाकी के खर्चों पर भी बढ़िया तरीके से कंट्रोल कर रहा है. हमें पहले लगा था कि अभी कंपनी में गिरावट जारी रहेगी लेकिन जिस रेट पर कम्पनी का रेवेन्यू और ऑपरेटिंग लेवरेज अभी चल रहा है, हमें पूरी उम्मीद है कि साल 2026 तक कंपनी कुल अकाउंटिंग प्रॉफिट डिलीवर कर देगी.
नवंबर में अपनी लिस्टिंग के बाद से अब तक पेटीएम अपने IPO प्राइस, 2150 रुपए से ऊपर ट्रेड नहीं कर पाया है. पिछले एक दशक में लॉन्च हुए IPOs की बात करें तो नवंबर 2022 सबसे खराब फर्स्ट ईयर रहा है. पेटीएम के शेयर्स के लिए अब जो खतरे बचे हैं वह कॉरपोरेट गवर्नेंस, कंपटीशन, और रेगुलेटरी इशूज से जुड़े हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Adani Wilmar Q3: कंपनी के नेट प्रॉफिट में लगभग 17% की बढ़त, शेयर मार्किट से मिली ये खबर
टैग्स