होम / बिजनेस / Paytm का शेयर IPO प्राइस से अब तक 68 फीसदी गिरा, फिर भी दिग्गज निवेशक परेशान नहीं
Paytm का शेयर IPO प्राइस से अब तक 68 फीसदी गिरा, फिर भी दिग्गज निवेशक परेशान नहीं
अभी तक यह शेयर अपने आईपीओ के प्राइस बैंड से 68 फीसदी नीचे आ चुका है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः फिनटेक कंपनी और मोबाइल वॉलेट ऐप पेटीएम के शेयरों में गिरावट का दौर लगातार जारी है. कंपनी का शेयर 25 जुलाई को 9 फीसदी की गिरावट के बाद 692 रुपये पर बंद हुआ. अभी तक यह शेयर अपने आईपीओ के प्राइस बैंड से 68 फीसदी नीचे आ चुका है. हालांकि इसके बावजूद दिग्गज निवेशकों को इससे किसी तरह का भरोसा कंपनी पर से उठा नहीं है. पेटीएम ऐप को नोएडा स्थित One97 Communications संचालित करती है.
1 साल में किसी आईपीओ शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट
पेटीएम का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 65 फीसदी डिस्काउंट पर ट्रेडिंग कर रहा है. आईपीओ के वक्त इस शेयर का प्राइस 2150 रुपये पर था, लेकिन फिलहाल यह काफी नीचे आ चुका है. 12 मई 2022 को 511 रुपये का भाव इसका सबसे निचला स्तर रहा था, जबकि रिकॉर्ड हाई 1955 रुपये का है. इस हिसाब से देखें तो यह स्टॉक कभी भी अपने आईपीओ वाले प्राइस बैंड को उसके बाद छू नहीं सका है. इसकी लिस्टिंग भी प्राइस बैंड से काफी कम कीमत पर हुई थी, जिससे आम निवेशकों को भारी झटका लगा था.
दिग्गज निवेशकों ने बढ़ा दी है हिस्सेदारी
हालांकि इन सब निगेटिव परफॉर्मेंस के बीच भी दिग्गज निवेशक जैसे कि फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPIs) और म्यूचुअल फंड्स ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. कंपनी ने शेयर मार्केट्स को जानकारी दी है कि अप्रैल-जून तिमाही में उसके शेयरधारक एफपीआई की संख्या 54 से बढ़कर 83 हो गई है. इनके पास मौजूद शेयरों की संख्या भी बढ़कर 3,57,72,428 हो गई है. FPIs की हिस्सेदारी 4.42 फीसदी से बढ़कर 5.45 फीसदी हो गई है. म्यूचुअल फंड की संख्या भी पहली तिमाही में 3 से बढ़कर 19 हो गई है. उनके पास मौजूद शेयरों की संख्या भी 68,19,790 से बढ़कर 74,02,309 हो गई है.
फायदे में जा रहा है लोन बिजनेस
पेटीएम का लोन बिजनेस काफी फायदे में जा रहा है. पेटीएम मनी द्वारा संचालित किया जाता है. लोन अमाउंट करीब 9 गुना या 779 फीसदी बढ़कर 5554 करोड़ रुपये हो गया है. न तिमाही में ट्रांजेक्शन करीब 492 फीसदी बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गया है. इसके अलावा कंपनी के मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम में भी दोगुने से ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है. यह 1.47 लाख करोड़ से बढ़कर 2.96 लाख करोड़ हो गया.
VIDEO: WhatsApp का धमाका फीचर, आपको आ जाएगा मजा
टैग्स