होम / बिजनेस / आखिर कौन है Paytm का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर? बदल गया कंपनी का गणित!

आखिर कौन है Paytm का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर? बदल गया कंपनी का गणित!

अगर इस कीमत को ध्यान में रखकर बात करें तो इस डील की कीमत 628 मिलियन डॉलर्स के आस-पास हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के सबसे बड़े मोबाइल पेमेंट और कॉमर्स प्लेटफॉर्म Paytm की शेयरहोल्डिंग में आने वाले समय में बड़े बदलाव हो सकते हैं. फिलहाल नीदरलैंड स्थित कंपनी Antfin Holdings, Paytm की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है लेकिन हाल ही में Paytm के CEO विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने Antfin Holdings के साथ एक डील तके की है जिसके बाद कंपनी का गणित बदलता हुआ नजर आ रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, Paytm के फाउंडर और CEO विजय शेखर शर्मा ने Paytm में 10.30% हिस्से की प्राप्ति के लिए Antfin Holdings के साथ एक समझौते की शुरुआत की है. जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि Antfin Holdings ही फिलहाल Paytm की सबसे बड़ी शेयरहोल्डिंग कंपनी है, लेकिन विजय शेखर शर्मा और कंपनी के बीच यह डील पूरी हो जाने के बाद Vijay Shekhar Sharma ही Paytm के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन जाएंगे. हालांकि आपको यह भी बता दें कि इस फैसले से कंपनी की मैनेजमेंट में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. 

क्या हो सकती है डील की कीमत?
यह डील पूरी हो जाने के बाद जहां Paytm में विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी बढ़कर 19.42% पर पहुंच जाएगी, वहीं Antfin की हिस्सेदारी कम होकर 13.5% पर पहुंच जाएगी. शेयर मार्केट में Paytm के शेयर्स का आखिरी क्लोजिंग प्राइज 796.6 रूपए था. अगर इस कीमत को ध्यान में रखकर बात करें तो विजय शेखर शर्मा और Antfin Holdings के बीच होने जा रही इस डील की कीमत 628 मिलियन डॉलर्स के आस-पास हो सकती है.

शेयरों में आया उछाल
विजय शेखर शर्मा की विदेशी कंपनी Resilient Asset Management द्वारा इस अधिग्रहण को पूरा किया जाएगा. डील के अनुसार Resilient Asset Management को ही 10.30% हिस्सेदारी के वोटिंग राइट्स मिलेंगे. कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी की मानें तो विजय शेखर शर्मा और Antfin Holdings के बीच हो रही इस डील में किसी तरह की कैश पेमेंट नहीं की जाएगी. इस जानकारी के सामने आने के बाद One 97 Communications के शेयरों में 12% का उछाल देखने को मिला है. आज सुबह One 97 Communications यानी Paytm के शेयर 887.55 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. 
 
यह भी पढ़ें: IPO की तैयारी में जुटी Ola Electric को झटका, 2 टॉप अधिकारियों ने तोड़ा रिश्ता

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

3 hours ago