✕

होम / बिजनेस / गोयल और शर्मा के बीच हुई बड़ी डील से Zomato की आर्थिक सेहत में आएगा और निखार

गोयल और शर्मा के बीच हुई बड़ी डील से Zomato की आर्थिक सेहत में आएगा और निखार

कारोबारी दुनिया में एक बड़ी डील साइन हुई है. आर्थिक परेशानियों से जूझ रही Paytm अपना एक महत्वपूर्ण बिज़नेस Zomato को बेच रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm ) वाले विजय शेखर शर्मा और जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल ने एक बड़ी साइन की है. दरअसल,  पेटीएम  की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) अपना एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस जोमैटो को बेच रही है. 2,048 करोड़ रुपए की इस डील की घोषणा के साथ ही  जोमैटो नए कारोबार में एंट्री करने जा रही है. अब Zomato फिल्मों के अलावा खेल आयोजनों और संगीत समारोहों के टिकट भी बेचेगी.

नया ऐप होगा लॉन्च 
इस डील के तहत, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) का मनोरंजन टिकट कारोबार उसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली कंपनियों- ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ Zomato को हस्तांतरित किया जाएगा.  डील के बाद जोमैटो एंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट’ नाम से एक नए ऐप की शुरुआत करेगी. 

इस तरह होगी डील
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने अपने एक बयान में बताया है कि एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस जोमैटो को बेचे जाने के बावजूद 12 महीनों की अवधि तक टिकट पेटीएम के ऐप पर ही बुक किए जा सकेंगे. डील के तहत जोमैटो 1,264.6 करोड़ रुपए में ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (OTPL) का अधिग्रहण करेगी, जो मूवी टिकटिंग से जुड़ी है. इसी तरह, वह वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को 783.8 करोड़ रुपए में खरीदेगी, जो इवेंट टिकटिंग के कारोबार में है. इस तरह, Zomato को यह डील 2,048 करोड़ रुपए में पड़ेगी.  

बढ़ जाएगा दायरा
इस सौदे से जोमैटो के कारोबार का दायरा बढ़ जाएगा. फिलहाल कंपनी फूड आइटम्स की आपूर्ति से जुड़ा ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म चला रही है. लेकिन अब उसके पोर्टफोलियो में फिल्म, शो टिकटों की बुकिंग का कारोबार भी आ जाएगा. जानकार मानते हैं कि इस कारोबार से Zomato की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. इस डील की खबर कल बाजार बंद होने के बाद आई थी, लिहाजा आज दोनों कंपनियों के शेयरों पर इसका असर देखने को मिल सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago