✕

होम / बिजनेस / Paytm ने घटाई अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सैलरी, अब हुई इतनी, इस वजह से लिया ये फैसला

Paytm ने घटाई अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सैलरी, अब हुई इतनी, इस वजह से लिया ये फैसला

कंपनी ने अपनी एनुअल जनरल मीटिंग से ठीक पहले बोर्ड मेंबर्स के मानदेय (सैलरी) को कम करने का प्रस्ताव रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिनटेक कंपनी Paytm लगातार अपनी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत करने का काम कर रही है. इसके लिए उसने हाल में कई बड़े फैसले किए हैं. ऐसे ही एक फैसले का ऐलान उसने अपनी एनुअल जनरल मीटिंग से पहले किया है. इसमें कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सालाना पेमेंट (सैलरी) को घटाने का प्रस्ताव रखा है. स्टॉक मार्केट को दी सूचना में Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सैलरी रिवीजन के बड़े विकल्प को अपनाने पर विचार किया है. कंपनी की एजीएम 12 सितंबर 2024 को होनी है और उससे ठीक पहले कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने का मन बनाया है.

बोर्ड मेंबर्स के लिए तय हुई अधिकतम सैलरी

पेटीएम ब्रांड नाम से कारोबार करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने इस प्रस्ताव के बारे में शेयर बाजारों को जानकारी दी है. कंपनी ने बताया है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को मिलने वाले भुगतान में बड़ा बदलाव करने का प्रस्ताव है. प्रस्तावित स्ट्रक्चर में बोर्ड के सभी नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स के लिए एनुअल कंपनसेशन पर 48 लाख रुपये का कैप लगाया गया है. यानी नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स को अब सालाना 48 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान नहीं मिल सकता है.

इसी वित्त वर्ष से बदलाव लागू करने का प्रस्ताव

संशोधित स्ट्रक्चर में किए गए प्रस्ताव में 20 लाख रुपये के फिक्स्ड कंपोनेंट का प्रावधान किया गया है. उसके अलावा सैलरी कुछ वैरिएबल कंपोनेंट पर निर्भर करेगी. वैरिएबल कंपोनेंट को बैठकों में उपस्थिति, बोर्ड की विभिन्न समितियों में चेयरमैनशिप या मेंबरशिप पोजिशन आदि से लिंक किया गया है. कंपनी का प्रस्ताव है कि संशोधित स्ट्रक्चर को 1 अप्रैल 2024 से लागू किया जाएगा.

2 करोड़ से ज्यादा भुगतान पा रहे थे बोर्ड मेंबर

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी पेटीएम के कुछ बोर्ड मेंबर 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का भुगतान पा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, गोपालसमुद्रम श्रीनिवासराघवन सुंदरराजन की एनुअल सैलरी 2.07 करोड़ रुपये थी, जबकि असित रंजीत लिलानी की सालाना सैलरी 1.65 करोड़ रुपये थी. दोनों पेटीएम के बोर्ड में नॉन-एक्जीक्यूटिव इंडीपेंडेंट डायरेक्टर हैं.

अगले महीने एजीएम में मांगी जाएगी मंजूरी

पेटीएम का यह प्रस्ताव अभी फाइनल नहीं हुआ है. अगले महीने कंपनी की सालाना आम बैठक होने वाली है. पेटीएम ने 12 सितंबर को होने जा रही एजीएम से पहले यह प्रस्ताव तैयार किया है. एजीएम में प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मांगी जाएगी. अगर मंजूरी मिल जाती है तो प्रस्ताव को इस वित्त वर्ष से लागू कर दिया जाएगा. पेटीएम का कहना है कि यह प्रस्ताव वित्तीय अनुशासन और अच्छे कंपनी संचालन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

10 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

14 hours ago