✕

होम / बिजनेस / Paytm Payments Bank उठाने जा रहा ये बड़ा कदम, 20 जुलाई को बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

Paytm Payments Bank उठाने जा रहा ये बड़ा कदम, 20 जुलाई को बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) ने अपने यूजर्स के लिए एक ऑफिशियल नोटिस जारी करके कुछ अकाउंट को डिएक्टिवेट करने की जानकारी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार कंपनी कुछ अकाउंट को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है. आपको बता दें, अगर आपका अकाउंट भी डिएक्टिवेट हो जाएगा, तो आप उसे दोबारा से एक्टिवेट कर सकते हैं. तो आइए इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं.

इस दिन बंद हो जाएंगे ये अकाउंट
पेटीएम पेमेंट बैंक का कहना है कि वे यूजर्स जिनके अकाउंट में जीरो बैलेंस है या वॉलेट एक्टिव नहीं हैं, को डिएक्टिवेट किया जा रहा है. इसी के साथ जिन अकाउंट में साल भर से किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, उन्हें भी डिएक्टिवेट किया जा रहा है. ये सभई अकाउंट कंपनी 20 जुलाई 2024 को हमेशा के लिए बंद कर देगी. कंपनी की ओर से इस तरह के अकाउंट होल्डर्स को 30 दिन पहले ही जानकारी दी जा चुकी है. 

कंपनी क्यों ले रही है ये फैसला?
दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अकाउंट को लेकर यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है. मार्च में जारी आरबीआई की गाइडलाइन्स में पीपीबीएल अकाउंट को नए डिपॉजिट एक्सेप्ट करने और नए खातों को खोलने को लेकर मनाही थी. आरबीआई का यह फैसला पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के लिए 15 मार्च से लागू था. हालांकि, नए नियमों का प्रभाव पुराने ग्राहकों के ट्रांजैक्शन या दूसरे बैंक ट्रांसफर पर नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें-पीएम सूर्य घर योजना के तहत इन दो राज्यों में मिलेगी 1 लाख रुपये से अधिक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

बंद हुए अकाउंट को दोबारा ऐसे कर सकते हैं एक्टिवेट 
अगर आपका पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया और आप इसे दोबारा एक्टिवेट करवाना चाहते हैं, तो Paytm mobile app का इस्तेमाल कर सकते हैं. केवल चार स्टेप्स फॉलो करके आप दोबारा अपना अकाउंट शुरू कर सकते हैं.
1. ऐप ओपन करने के बाद PPBL सेक्शन पर जाएं.
2. इसके बाद Wallet आइकन पर टैप करें.
3. इसके बाद आपके पास Your Wallet is Inactive का मैसेज नजर आएगा.
4. अब Activate Wallet पर क्लिक करने के साथ प्रॉम्प्ट को फॉलो कर सकते हैं.ज्यादा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

सरकारी फंड पर कब तक निर्भर रहेंगी ग्राम पंचायतें? RBI ने आय के स्रोत बढ़ाने पर दिया जोर

सरकारी अनुदान पर निर्भरता कम कर अपनी कमाई बढ़ाएं ग्राम पंचायतें, वित्तीय और संस्थागत क्षमता मजबूत करने पर RBI का जोर

14 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago

ग्लोबल बाजारों में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत के संकेत; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 989.94 अंक उछलकर 83,021 पर और निफ्टी 286 अंक चढ़कर 25,514.30 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

शेयर बाजार में तूफानी वापसी, 5 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7.59 लाख करोड़ रुपये; सेंसेक्स 1,231 अंक उछला

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी मानी जा रही है. आंकड़ों के मुताबिक, एफआईआई ने बुधवार को 5,866.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. नवंबर में अब तक उनका कुल निवेश 1,06,229 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

1 day ago


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago