✕

होम / बिजनेस / Paytm को हुआ 928 करोड़ का प्रॉफिट, फिर भी शेयरों में भारी गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजह?

Paytm को हुआ 928 करोड़ का प्रॉफिट, फिर भी शेयरों में भारी गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजह?

Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 928.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले साल समान तिमाही में कंपनी 290.5 करोड़ रुपये के घाटे में थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में तगड़ा प्रॉफिट कमाया है. दरअसल, पेटीएम ने इस साल की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. एक ओर कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही में 930 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है. वहीं, दूसरी ओर पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. तो चलिए जानते हैं कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा और इसके शेयरों में गिरावट के क्या कारण हैं?

दूसरी तिमाही में पेटीएम का प्रदर्शन
पेटीएम का दूसरी तिमाही के दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू 1,659.5 करोड़ रुपये रहा. यह एक साल पहले की तुलना में 34 प्रतिशत कम है. पेटीएम का टैक्स से पहले का घाटा भी सालाना आधार पर 273.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 406.5 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि इस तिमाही के दौरान पेटीएम ने अपना टिकटिंग बिजनेस दीपिंदर गोयल की फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को बेच दिया. इस डील से पेटीएम को 1,345.4 करोड़ रुपये का असाधारण लाभ हुआ. इसकी वजह से पेटीएम का टैक्स से पहले लाभ 938.9 करोड़ रुपये हो गया है. यह पिछले साल की समान अवधि में 279 करोड़ रुपये के नुकसान से काफी बेहतर है. 

6 लाख ग्राहकों ने उठाया वित्तीय सेवाओं का लाभ
पेटीएम ने अपने प्रमुख वित्तीय सेवा ग्राहकों की संख्या की जानकारी देनी शुरू कर दी है. कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान 6 लाख ग्राहकों ने वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाया. यह पिछली तिमाही के 5,90,000 से अधिक है. सितंबर 2024 तक पेटीएम की मर्चेंट सदस्यता 11.2 मिलियन तक पहुंच गई. तिमाही के लिए सकल व्यापारिक मूल्य (GMV) 4.5 ट्रिलियन रुपये रहा, जो तिमाही आधार पर 5 प्रतिशत अधिक है. 

इसलिए दिखी पेटीएम के शेयरों में गिरावट 
पेटीएम के लिए दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे काफी सकारात्मक रहे. कंपनी ने मुनाफे की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. अपने फाइनेंशियल मैट्रिक्स में सुधार किए हैं, लेकिन शेयर मार्केट में निवेशकों की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि उनका रुख अभी भी कंपनी को लेकर काफी सतर्क है. खासकर कंपनी के संचालन से घटते रेवेन्यू और पिछली विनियामक चुनौतियों को देखते हुए निवेशक थोड़ा डरे हुए हैं, ऐसे में पेटीएम को शेयर बाजार में अभी सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जिसके चलते शेयर में गिरावट दर्ज हो रही है. मंगलवार को पेटीएम की कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस 5.78 प्रतिशक की तेजी के साथ 684.00 रुपये पर बंद हुआ. बता दें, पिछले एक साल में पेटीएम से निवेशकों को करीब 25  प्रतिशत नुकसान हुआ है, लेकिन, बीते 6 महीनों में इसने 85 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

13 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

14 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

15 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

15 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

12 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

7 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

9 hours ago