✕

होम / बिजनेस / मुश्किलों में घिरे Paytm के फाउंडर ने कही ये बात, दौड़ उठे कंपनी के शेयर

मुश्किलों में घिरे Paytm के फाउंडर ने कही ये बात, दौड़ उठे कंपनी के शेयर

पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि पेटीएम के साथ जो हुआ, वह उनके लिए पर्सनल झटका है. अब वह पेटीएम को ग्लोबल कंपनी बनाने की दिशा में काम करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) के लिए साल 2024 मुश्किलों से भरा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर बैन लगाए जाने के बाद पेटीएम का कारोबार काफी घट गया और उसे अपने ग्राहक भी गंवाने पड़े. फिलहाल, कंपनी अपने खोए हुए बिजनेस को हासिल करने की कोशिशों में जुटी हुई है. इस बीच कंपनी के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने एक इवेंट में पेटीएम को लेकर अपना दुख जारिह किया और पेटीएम की आगे की रणनीति बताई, जिसके बाद कंपनी के शेयर तेजी से दौड़ उठे. तो आइए जानते हैं विजय शेखर ने कंपनी को लेकर क्या बात कही?

तरक्की की राह पर थी पेटीएम, एक्सीडेंट से हुआ नुकसान
एक कार्यक्रम के दौरान पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने भावुक होते हुए कहा कि फाउंडर होने के नाते पेटीएम मेरे लिए एक ऐसी बेटी जैसी थी, जो लगातार टॉप कर रही थी. मगर, एंट्रेंस टेस्ट देने के लिए जाते समय उसका दुखद एक्सीडेंट हो गया. यह बहुत भावुक कर देने वाली घटना है. एक कंपनी के तौर पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे थे. पेटीएम तरक्की की राह पर थी. मगर, इस एक्सीडेंट से उसे बहुत नुकसान हुआ.

पेटीएम को 100 अरब डॉलर और ग्लोबल कंपनी बनाना लक्ष्य 
पेटीएम के फाउंडर ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई आरबीआई की कार्रवाई व्यक्तिगत तौर पर उनके लिए बहुत बड़ा झटका है. उन्होंने कहा कि हमे अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के दौरान प्रोफेशनल रहने की जरूरत है. हालांकि, हम अभी भी बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने में जुटे हुए हैं. पेटीएम को 100 अरब डॉलर की कंपनी के साथ एक ग्लोबल कंपनी बनाना भी उनका लक्ष्य है. 

शेयर में आई 8.13 प्रतिशत की उछाल

विजय शेखर शर्मा ने कहा कि एक लिस्टेड कंपनी को चलाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. हमें कई लोगों की आशाओं पर खरा उतरना है. पेटीएम अब उस झटके से उबरकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. कंपनी का यूपीआई बिजनेस लगातार बढ़ रहा है और यह कंपनी के लिए बहुत जरूरी है. मई में पेटीएम के जरिए 1.24 ट्रिलियन रुपये के यूपीआई ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके अलावा भी कंपनी कारोबार के नए आयाम विकसित करने की तैयारी में जुटी हुई है. उधर, कंपनी के शेयर ने भी तेज उछाल लगाई है. सोमवार यानी 8 जुलाई को पेटीएम के शेयर की कीमत में 8.34 प्रतिशत की उछाल आई और यह 472.95 रुपये पर बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें-Tata Motors जल्द लॉन्च करेगी एक और इलेक्ट्रिक कार, एक्स पर शेयर किया टीजर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.