✕

होम / बिजनेस / पेटीएम और स्विगी में सबसे अधिक चीनी हिस्सेदारी, बीएसई डेटा से हुआ खुलासा

पेटीएम और स्विगी में सबसे अधिक चीनी हिस्सेदारी, बीएसई डेटा से हुआ खुलासा

वित्त वर्ष 2024–25 के अंत तक चीन की भारतीय स्टार्टअप्स में हिस्सेदारी को लेकर जो तस्वीर सामने आई है, वह भारत के डिजिटल और तकनीकी इकोसिस्टम के लिए कई स्तरों पर महत्वपूर्ण है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की नई पीढ़ी की सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध यूनिकॉर्न कंपनियों में चीनी निवेश अब भी एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय बना हुआ है. बीएसई के हालिया आंकड़ों के अनुसार, फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के अंत तक चीनी निवेशकों के पास सबसे अधिक हिस्सेदारी पेटीएम में रही. 

पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में चीन की एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बीवी की 9.85 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. हालांकि हाल के महीनों में एंटफिन ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी कम की है, फिर भी यह भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध स्टार्टअप्स में चीन द्वारा सबसे अधिक स्वामित्व वाली कंपनी बनी हुई है.

स्विगी इस सूची में दूसरा नाम है, जिसमें चीनी निवेशकों की कुल हिस्सेदारी 4.4 प्रतिशत रही। इसमें दो प्रमुख निवेशक हैं-Meituan की सहायक कंपनी Inspired Elite Investments और Tencent Cloud Europe BV। Meituan के पास 1.13 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि Tencent के पास 3.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है,

तीसरे स्थान पर पॉलिसीबाजार (PB Fintech) है, जिसमें Tencent Cloud Europe BV की 2.12 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके बाद जोमैटो का स्थान आता है, जिसमें चीनी एंट ग्रुप की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी Antfin Singapore की 1.95 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

गौरतलब है कि Meituan, Tencent और Ant Group उन तीन चीनी कंपनियों में शामिल हैं जो भारतीय सार्वजनिक यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखती हैं. हालांकि, कुछ प्रमुख स्टार्टअप्स जैसे ओला इलेक्ट्रिक, फर्स्टक्राई (Brainbees), नायका, डेलीवरी, मामा अर्थ, यात्रा, मोबिक्विक और एथर में कोई चीनी निवेश नहीं पाया गया है.

पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने अगस्त 2023 में एंटफिन की हिस्सेदारी को कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था. उन्होंने एंटफिन की 10.3 प्रतिशत हिस्सेदारी अपनी कंपनी रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बी को ट्रांसफर कर दी थी, जिससे एंटफिन की सीधी हिस्सेदारी घटकर 13.5 प्रतिशत रह गई थी. इसके बाद, मई 2025 में एंटफिन ने बाजार में 4 प्रतिशत हिस्सेदारी और बेच दी, जिससे पेटीएम में चीनी स्वामित्व घटकर 5.85 प्रतिशत रह गया.

हालांकि इसमें गिरावट आई है, लेकिन बीएसई के मुताबिक पेटीएम अब भी उस सूची में सबसे ऊपर है, जिन भारतीय स्टार्टअप्स में चीनी निवेश सबसे अधिक है. यह स्थिति न केवल व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि भारत-चीन भू-राजनीतिक तनावों और रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी स्वामित्व पर लगाए गए नियमों की रोशनी में भी विचारणीय है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago