होम / बिजनेस / राष्ट्रीय राजधानी में 4 गुना बढ़ जाएगा पार्किंग चार्ज! MCD ने रखा ये प्रस्ताव

राष्ट्रीय राजधानी में 4 गुना बढ़ जाएगा पार्किंग चार्ज! MCD ने रखा ये प्रस्ताव

दिल्ली में पार्किंग चार्ज चार गुना बढ़ने वाले हैं. अगर ये नियम लागू होता है, तो दिल्ली में कार और बाइक की पार्किंग काफी महंगी हो जाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए पार्किंग शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही है. दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) अपने पार्किंग शुल्क में 4 गुना तक बढ़ोतरी कर सकती है. इसमें पीक व नॉन पीक ऑवर में भी पार्किंग के अलग-अलग रेटों को तय किया जाएगा. जब भी शहर में प्रदूषण का स्तर ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 2 तक पहुंच जाएगा, तो दिल्ली नगर निगम में पार्किंग शुल्क बढ़ा दिए जाएंगे. तो चलिए जानते हैं अगर ये प्रस्ताव लागू हो गया तो दिल्ली में पार्किंग शुल्क कितना बढ़ जाएगा?

इतना बढ़ जाएगा पार्किंग शुल्क 
अगर ये प्रस्ताव एमसीडी सदन में लागू हो गया तो, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. दिल्ली में मोटरसाइकिल से लेकर कारों की पार्किंग बहुत महंगी हो जाएगी. दिल्ली में घंटे के हिसाब से पार्किंग चार्ज की जाती है, यहां कार के लिए 20 रुपये प्रति घंटा से लेकर 100 रुपये 4 घंटे या 24 घंटे और बाइक के लिए ये शुल्क 10 रुपये प्रति घंटा से लेकर 50 रुपये 24 घंटे के लिए है. वहीं, शुल्क बढ़ने से पार्किंग की कीमत कार के लिए 80 से लेकर 400 और बाइक के लिए 40 रुपये से लेकर 200 रुपये हो जाएगी. 

पार्किंग चार्ज बढ़ाने का ये है कारण
निगम में बैठके के एजेंडा के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट आयोग के निर्देशानुसार ग्रेप के चरण 2 के तहत पार्किंग चार्ज में 4 गुणा बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. इसका उद्देश्य शहर में वाहनों की आवजाही के कारण होने वाले प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना है. एमसीडी के अनुसार दिल्ली में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है, ऐसे में पार्किंग शुल्क को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली में अगस्त 2023 तक वाहनों की संख्या 1.42 करोड़ पहुंच गई है, जो 2022 के मुकाबले 32 प्रतिशत ज्यादा है. 

इसे भी पढ़ें-Infosys ने इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोपों का किया सेटलमेंट, SEBI को करना होगा इतने लाख रुपये का भुगतान

पार्किंग को श्रेणियों में बांटने की योजना
निगम के अनुसार दिल्ली में पार्किंग को विभिन्न श्रेणियों में बांटने की योजना बनाई गई है. दिल्ली में निगम की 420 से अधिक पार्किंग है, जिसमें 400 सरफेस पार्किंग व अन्य मल्टीलेवल कार पार्किंग है. अब इन सभी पार्किंग को कॉलोनी व मकानों की श्रेणी में बांटने की योजना बनाई गई है. 

ये हैं 13 टोल, 65 टोल 
दिल्ली से जुड़ने वाले 13 प्रमुख सड़क के एंट्री प्वाइंट टोल कलेक्शन सिस्टम एग्रीमेंट का विस्तार करने का प्रस्ताव भी प्रशासनिक मंजूरी के लिए एमसीडी हाउस में पेश किए जाने की संभावना है. नगरीय निकाय ने राष्ट्रीय राजधानी में 65 टोल लेन को कवर करने वाले 13 प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर अपने आरएफआईडी-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली के अनुबंध के विस्तार को भी तत्काल कार्य के रूप में लिस्ट किया है. इन प्रमुख टोल प्लाजा में कुंडली, रजोकरी, टिकरी, आया नगर, कालिंदी कुंज, कापसहेड़ा, डीएनडी टोल ब्रिज, बदरपुर-फरीदाबाद, शाहदरा, गाजीपुर शामिल हैं.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago