होम / बिजनेस / यहां टमाटर 500 और प्याज 400 रुपए किलो; आलू भी निकाल रहा आंसू     

यहां टमाटर 500 और प्याज 400 रुपए किलो; आलू भी निकाल रहा आंसू     

सरकार की गलत नीतियों और बाढ़ की वजह से पड़ोसी मुल्क में हालात खराब हो गए हैं. माना जा रहा है कि अभी कीमतें और चढ़ सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पड़ोसी देश पकिस्तान में महंगाई सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है. आलम ये हो गया है कि फल-सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. चढ़ती कीमतों की वजह सरकार की नाकाम नीतियों के साथ-साथ लाहौर और पंजाब प्रांत में आई बाढ़ भी है. माना जा रहा है कि पकिस्तान सरकार भारत से टमाटर और प्याज का आयात कर सकती है. 

रविवार को ऐसा रहा बाजार
मीडिया रिपोर्ट में लाहौर के व्यापारियों के हवाले से बताया गया है कि रविवार को स्थानीय बाजारों में टमाटर की कीमत 500 रुपए और प्याज की कीमत 400 रुपए प्रति किलो रही. गौर करने वाली बात ये है कि यह कीमत नियमित बाजारों की तुलना में 100 रुपए कम थी. यानी टमाटर और प्याज इससे भी ऊपर बिक रहे हैं.  

अभी और चढ़ेंगी कीमतें 
बात केवल टमाटर और प्याज ताज ही सीमित नहीं है. बाकी सब्जियों और फलों के दाम भी आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर निकल गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कीमतें और बढ़ेंगी क्योंकि बाढ़ के कारण बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. 

भारत से मदद की आस
व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में प्याज और टमाटर की कीमत 700 रुपए प्रति किलो के पार हो सकती है. वहीं, आलू के दाम 40 रुपए किलो से बढ़कर 120 रुपए हो गए हैं. इसे देखते हुए पाक सरकार वाघा सीमा के जरिए भारत से प्याज-टमाटर आयात करने पर विचार कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वैश्विक बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट: रिपोर्ट

मार्च में कच्चे तेल की कीमतों में 53.51% की तेज बढ़ोतरी हुई, जिसने वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी. साथ ही, अमेरिकी डॉलर रुपये के मुकाबले 4.26% मजबूत हुआ, जिससे भारत जैसे उभरते बाजारों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा.

13 hours ago

दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘ललित होटल’ पर खतरा: 1,063 करोड़ की मांग बहाल, लाइसेंस रद्द करने का आदेश बरकरार

अदालत ने माना कि NDMC द्वारा उठाई गई 1,063 करोड़ रुपये से अधिक की लाइसेंस फीस की मांग वैध है. यह राशि लंबे समय से लंबित बकाया के रूप में मानी जा रही थी, जिसे पहले निचली अदालत ने खारिज कर दिया था.

15 hours ago

Happy Birthday: क्रिकेट के बाद बिजनेस में भी सुपरहिट ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट की दुनिया के ब्रांड सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रिटायरमेंट के बाद भी कमाई और प्रभाव के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी है.

16 hours ago

सेंसेक्स 2 दिन में 1600 अंक टूटा, आज बाजार में राहत या फिर दबाव?

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 852.49 अंक यानी 1.09% टूटकर 77,664 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी50 इंडेक्स भी 205.05 अंक यानी 0.84% गिरकर 24,173.05 पर आ गया.

16 hours ago

ऊर्जा और कमोडिटी कीमतों से बढ़ेगा दबाव, 2026-27 में घरेलू उत्पादन पर असर संभव: RBI

RBI MPC मिनट्स में कहा गया है कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में बढ़ती अस्थिरता का असर भारतीय वित्तीय परिस्थितियों पर भी पड़ेगा. इससे आर्थिक विकास की संभावनाओं पर दबाव बन सकता है.

1 day ago


बड़ी खबरें

ओडिशा में ₹3,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मंजूर, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

इन प्रस्तावों को राज्य स्तरीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस अथॉरिटी (SLSWCA) की बैठक में मंजूरी दी गई.

8 hours ago

AAP में बड़ी राजनीतिक हलचल, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

राघव चड्ढा सहित आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी भाजपा में शामिल होने की बात कही है.

8 hours ago

इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़ी डील, Unimech ने Hobel Bellows के अधिग्रहण का किया ऐलान

यह अधिग्रहण Unimech की उस रणनीति को दर्शाता है जिसमें कंपनी क्षमता-आधारित ग्रोथ, संतुलित पूंजी निवेश और ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने पर जोर दे रही है.

9 hours ago

IDBI Bank विनिवेश पर सरकार अडिग, वित्त मंत्री के बयान से शेयरों में जोरदार उछाल

वित्त मंत्री के बयान के तुरंत बाद IDBI Bank के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई. कारोबार के दौरान शेयर करीब 8% चढ़कर एक महीने के उच्चतम स्तर 79.90 रुपये तक पहुंच गया.

9 hours ago

चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसर ही मताधिकार से वंचित, 65 अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील एम.आर. शमशाद ने अदालत में दलील देते हुए इसे पूरी तरह मनमाना और अनुचित बताया है.

11 hours ago