होम / बिजनेस / शानदार रहे OYO के तिमाही नतीजे, 6 गुना बढ़ा मुनाफा, कमाई में 31% की उछाल

शानदार रहे OYO के तिमाही नतीजे, 6 गुना बढ़ा मुनाफा, कमाई में 31% की उछाल

कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) 166 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है, जो पिछले साल की समान अवधि के 25 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 6 गुना अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ट्रैवल-टेक यूनिकॉर्न OYO ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए. कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 166 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 564 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये था. कंपनी की आय वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,695 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,296 करोड़ रुपये था. दिसंबर तिमाही में ओयो का समायोजित एबिटा 249 करोड़ रुपये रहा है. इसमें वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के 205 करोड़ रुपये के मुकाबले 22 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है.

क्यों बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट?

अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी की ग्रॉस बुकिंग वैल्यू (GBV) सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 3,341 करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,510 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इन वित्तीय आंकड़ों में जी6 हॉस्पिटैलिटी का प्रदर्शन शामिल नहीं है, क्योंकि इसका अधिग्रहण दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ही प्रभावी हुआ. वित्त वर्ष 25 के पहले नौ महीनों में ओयो का संचयी मुनाफा 457 करोड़ रुपये रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि कंपनी को 111 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. कंपनी के मुनाफे में वृद्धि की वजह अमेरिका और भारत में मजबूत प्रदर्शन था. वहीं, दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में विस्तार ने भी अहम भूमिका निभाई है.

वैश्विक स्तर पर भी किया विस्तार

कंपनी ने भारत में अपने होटल पोर्टफोलियो के प्रीमियमाइजेशन पर ध्यान केंद्रित किया है और अधिग्रहण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भी विस्तार किया है. इसने हाल ही में यूएस-आधारित जी6 हॉस्पिटैलिटी और पेरिस-आधारित रेंटल होम प्लेटफॉर्म चेकमाईगेस्ट का अधिग्रहण किया है. वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने स्थिर दृष्टिकोण के साथ इसकी क्रेडिट रेटिंग को B3 से अपग्रेड कर B2 कर दिया है. मूडीज का अनुमान है कि कंपनी का एबिटा वित्त वर्ष 2025-26 में 200 मिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

1 hour ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

2 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

2 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

4 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें