होम / बिजनेस / IPO से पहले रितेश अग्रवाल ने Oyo Rooms के लिए बनाई बड़ी योजना 

IPO से पहले रितेश अग्रवाल ने Oyo Rooms के लिए बनाई बड़ी योजना 

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अधिकांश कंपनियां कर्ज चुकाने पर ज्यादा फोकस कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी रितेश अग्रवाल ने अपनी कंपनी ओयो रूम्स (Oyo Rooms) को लेकर एक बड़ी योजना बनाई है. इस योजना के तहत कंपनी का कर्ज कम करने पर फोकस किया जाएगा. देश के सबसे कम उम्र के अरबपति कारोबारी का खिताब पाने वाले रितेश अग्रवाल की कंपनी पहली बार मुनाफे में आई है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ओयो रूम्स ने पहली बार मुनाफा कमाया है. अब मुनाफे से मिली रकम का इस्तेमाल रितेश कर्ज चुकाने पर करने वाले हैं. 

16 करोड़ का कमाया मुनाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओयो रूम्स करीब 1600 करोड रुपए का कर्ज चुकाने वाली है. कंपनी लोन बायबैक प्रक्रिया के जरिए 1620 करोड रुपए का लोन चुकाना चाहती है. इस लोन का रीपेमेंट जून 2026 में शेड्यूल्ड है. रितेश अग्रवाल की कंपनी इस लोन को चुकाने के लिए अपनी बैलेंस शीट में मौजूद कैश का इस्तेमाल करेगी. बता दें कि शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए Oyo Rooms आईपीओ लाने वाली है. ऐसे में कर्ज से जुड़ी यह घोषणा कंपनी के लिए फायदेमंद हो सकती है. सितंबर तिमाही में ओयो रूम ने 16 करोड रुपए का मुनाफा दर्ज किया था.

इतने करोड़ की होगी बचत
यदि ओयो रूम्स 1620 करोड रुपए का कर्ज चुका देती है, तो उसे ब्याज के रूप में सालाना 225 करोड रुपए की बचत होगी. Oyo Rooms की कर्ज घटाने की यह योजना पब्लिक बिडिंग प्रक्रिया के जरिए की जाएगी. यदि बोली निर्धारित रकम से पास के पार जाती है, तब ओयो प्रो रेटा बेसिस पर लोन बाय बैक करेगी. चालू वित्त वर्ष की बात करें, तो ओयो रूम्स को उम्मीद है कि वो 800 करोड़ रुपए का एबिडटा कमा लेगी. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अधिकांश कंपनियां कर्ज चुकाने पर ज्यादा फोकस कर रही हैं. अनिल अगवाल की वेदांता भी यही कर रही है. इस रिपोर्ट ने अडानी समूह को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

9 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

9 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

10 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

12 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

13 hours ago

बड़ी खबरें