✕

होम / बिजनेस / Oyo Hotels का धमाल ऑफर, 3 जुलाई तक अब फायदा ही फायदा

Oyo Hotels का धमाल ऑफर, 3 जुलाई तक अब फायदा ही फायदा

पूरे देश में Oyo के करीब 2000 होटल्स हैं, जिनमें सब मिलाकर 10 हजार कमरे हैं. यह छूट Oyo के सभी होटल्स पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Oyo Hotels एक शानदार ऑफर लेकर आया है. उसने एक ऐसी घोषणा की जिससे उसमें ठहरने वालों की चांदी हो जाएगी. पर इसमें एक छोटा सी बाधा है. Oyo Hotels ने ऑफर निकाला है, वो छोटे बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए है. यानी छोटे बिजनेस से जुड़ा कोई व्यक्ति Oyo से जुड़े होटलों में रुकता है तो उसे सीमित समय के लिए 60% की छूट दी जाएगी.

3 जुलाई तक है यह शानदार ऑफर
कंपनी ने इस ऑफर की घोषणा करते हुए कहा कि यह सुविधा छोटे और मिडिल स्तर के व्यवसायों के लिए है. इसमें कहा गया कि छोटे और मिडिल स्तर के व्यवसाय से जुड़े लोगों को 27 जून से 3 जुलाई, 2022 तक Oyo Hotels में रुकने पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

पूरे देश में Oyo के कितने कमरे
आपको बता दें कि पूरे देश में Oyo के करीब 2000 होटल्स हैं, जिनमें सब मिलाकर 10 हजार कमरे हैं. यह छूट Oyo के सभी होटल्स पर हैं. यदि पूरी दुनिया की बात करें तो 80 देशों के 800 शहरों में करीब 43 हजार प्रॉपर्टी हैं, जिनमें 10 लाख कमरे हैं. मलेशिया, यूएई, चीन, नेपाल, ब्राजील, यूके, जापान, यूएस में भी Oyo की धूम है.

Oyo का रिवेन्यू कितना है
Oyo होटल्स के फाउंडर रीतेश अग्रवाल हैं. उन्होंने इसकी शुरुआत 2013 में की थी. देखते ही देखते उनके यूनिक कॉन्सेप्ट को लोगों ने इतना पसंद किया कि पूरे देश में जहां भी जले जाइए, आपको हर जगह Oyo Rooms के बोर्ड नजर आ जाएंगे. आज Oyo Hotels का रिवेन्यू लगभग 4157 करोड़ रुपये है. 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक Oyo Hotels के अंतर्गत भारत में 5130 लोग काम करते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

5 hours ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

6 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

9 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

9 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

11 hours ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

1 day ago