होम / बिजनेस / इस फ्लाइट से आपने भी तो नहीं करा रखी है टिकट? 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द

इस फ्लाइट से आपने भी तो नहीं करा रखी है टिकट? 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द

इसके पहले मंगलवार को भी एयरलाइन की 47 उड़ानें रद्द की गई थीं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बर्लिन: जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा के लॉजिस्टिक एवं टिकटिंग कर्मचारियों के एक दिन की हड़ताल पर चले जाने से बुधवार को एयरलाइन की 1,000 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा.

1.34 लाख यात्रियों को परेशानी
जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुफ्थांसा की उड़ानों के इतने बड़े पैमाने पर रद्द होने से करीब 1.34 लाख यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है. उन्हें या तो अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी या फिर नए सिरे से योजना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

पहले 47 उड़ानें हुईं थी रद्द
इसके पहले मंगलवार को भी एयरलाइन की 47 उड़ानें रद्द की गई थीं. जर्मनी की इस अग्रणी एयरलाइन के फ्रैंकफर्ट एवं म्यूनिख में स्थित प्रमुख केंद्रों के अलावा डसेलडॉर्फ, हैम्बर्ग, बर्लिन, ब्रेमन, हनोवर, स्टटगार्ट और कोलोन से संचालित होने वाली उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया.

यात्रियों से किया गया अनुरोध
एयरलाइन ने ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल को देखते हुए विमान यात्रियों से हवाईअड्डे पर न आने का अनुरोध करते हुए कहा है कि अधिकांश काउंटर खाली पड़े हुए हैं. हवाईअड्डों पर एयरलाइन की टिकटिंग एवं लॉजिस्टिक सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के संगठन ने सोमवार को ही हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी. वेतन एवं पारिश्रमिक संबंधी मुद्दों पर एयरलाइन प्रबंधन के साथ बातचीत नाकाम रहने के बाद यह हड़ताल की गई है.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की पहली उड़ान के लिए शुरू हुई बुकिंग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

देवेंद्र फडणवीस का शिरपुर को तोहफा, 1200 बेड के अस्पताल और 40,000 करोड़ निवेश से विकास को रफ्तार

यह अत्याधुनिक अस्पताल श्री विले पार्ले केलावणी मंडल (SVKM) द्वारा विकसित किया गया है. इसे एक क्षेत्रीय हेल्थकेयर हब के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और गुजरात के मरीजों को भी सेवाएं देगा.

5 hours ago

द ग्रेट सेबी शफल: जब भांगड़ा बैलेंस शीट्स पर भारी पड़ता है

एक फाउंडेशन डे जिसे भूलना मुश्किल या शायद, जिसे आप भूल ही नहीं सकते.

5 hours ago

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

5 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.

1 day ago

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

1 day ago