होम / बिजनेस / क्या Suzlon Energy जैसा कमाल दिखा पाएगा ये शेयर? रफ्तार तो कुछ यही कह रही है
क्या Suzlon Energy जैसा कमाल दिखा पाएगा ये शेयर? रफ्तार तो कुछ यही कह रही है
तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy के शेयरों ने अब तक अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में इस समय एक कंपनी का बहुत हल्ला है. Suzlon Energy के शेयरों ने बीते कुछ समय में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे निवेशकों के चेहरे की चमक बढ़ गई है. भारत के विंडमैन कहे जाने वाले तुलसी तांती की इस कंपनी का शेयर हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है. पिछले एक महीने में ही ये शेयर 37.37% ऊपर चढ़ चुका है. आज यानी सोमवार को भी यह करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. अब एक और रिन्युएबल एनर्जी कंपनी का शेयर भी निवेशकों को Suzlon Energy वाली फीलिंग दे रहा है.
5% का अपर सर्किट लगा
ओरिएंट ग्रीन पावर (Orient Green Power) के शेयर बहुत तेजी से भाग रहे हैं. इस शेयर में आज 5% का अपर सर्किट लगा. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 15.41% का रिटर्न दे चुका है. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 39.93% और छह महीनों में 139.65% रहा है. करीब 1875 करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन वाले इस स्मॉलकैप स्टॉक के प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया है. 13 अक्टूबर को Orient Green Power के शेयर 13.55 रुपए प्रति शेयर के भाव पर मिल रहे थे. आज इसकी कीमत बढ़कर 19.10 रुपए पर पहुंच गई है.
इस वजह से बढ़ा विश्वास
इसी जबरदस्त तेजी की वजह से माना जा रहा है कि Suzlon Energy की तरह ये स्टॉक भी निवेशकों की झोली भर सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस जबरदस्त प्रदर्शन की वजह कंपनी के हालिया फाइनेंशियल रिजल्ट हैं. सितंबर 2023 में खत्म हुई दूसरी तिमाही में कंपनी को करीब 75 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था. सितंबर 2016 के बाद से कंपनी ने पहली बार इतना ज्यादा मुनाफा कमाया है. एक रिपोर्ट बताती है कि देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC ने भी ओरिएंट ग्रीन पावर में निवेश किया हुआ है. LIC के पास इसकी 1.58% हिस्सेदारी है. इस वजह से भी निवेशकों का भरोसा इस शेयर में बढ़ा है.
टैग्स