✕

होम / बिजनेस / बाजार में गिरावट के बाद मौका, इन टॉप स्टॉक्स में दिख रहे तेजी के संकेत

बाजार में गिरावट के बाद मौका, इन टॉप स्टॉक्स में दिख रहे तेजी के संकेत

सोमवार को BSE सेंसेक्स 609.68 अंक गिरकर 85,102.69 पर बंद हुआ. इसी तरह NSE निफ्टी 225.90 अंक फिसलकर 25,960.55 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

सप्ताह की शुरुआत घरेलू बाजार के लिए कमजोर रही, लेकिन मंगलवार के कारोबार में कई स्टॉक्स में तेज़ हलचल देखने की संभावना है. सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी का रुझान जारी है, जो संकेत देता है कि आज के ट्रेडिंग सत्र में निवेशकों को कई स्टॉक्स से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले बाजार में सावधानी जरूर है, लेकिन तकनीकी संकेत कुछ शेयरों में संभावित तेजी का संकेत दे रहे हैं.

सेंसेक्स–निफ्टी में सोमवार को भारी गिरावट

लगातार दो सत्रों की तेजी के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली. ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और एफआईआई की बिकवाली के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 609.68 अंक गिरकर 85,102.69 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 836 अंक टूटकर दिन के निचले स्तर तक भी गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 225.90 अंक फिसलकर 25,960.55 पर बंद हुआ और लगभग 26,000 के नीचे आ गया.

सेंसेक्स के भारीभरकम शेयरों में BEL, इटर्नल, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, SBI, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स PV, टाइटन, NTPC, कोटक बैंक, L&T और भारती एयरटेल में गिरावट दर्ज हुई. जबकि टेक महिंद्रा, HCL टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और HDFC बैंक बढ़त के साथ बंद हुए.

52-सप्ताह का उच्च स्तर छूने वाले स्टॉक्स में तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कई शेयरों ने सोमवार के सत्र में अपना 52-हफ्ते का हाई छू लिया, जिससे इनमें आज भी मजबूती रहने का अनुमान है. Latent View Analytics, Niva Bupa Health Insurance, 3M India, Home First Finance, Jindal Stainless, ITI और Transformers & Rectifiers India जैसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई. तकनीकी चार्ट पर यह शेयर ऊपर की ओर रुझान बनाते दिखाई दे रहे हैं.

इन स्टॉक्स में दिख रही कमजोरी

तकनीकी इंडिकेटर MACD ने कई शेयरों में बिकवाली के संकेत दिए हैं. Kaynes Technology, InterGlobe Aviation, Tata Teleservices Maharashtra, Honasa Consumer, Aegis Vopak Terminals, Data Patterns India और Engineers India में मंदी का रुझान दिखाई दे रहा है. इनमें शॉर्ट-टर्म करेक्शन की संभावना बढ़ गई है. विशेषज्ञों ने कहा है कि सोमवार की गिरावट के बाद बाजार आज राहत पा सकता है. निवेशकों के लिए यह सत्र स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन से भरपूर रहने वाला है. अमेरिकी फेड की बैठक से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन 52-हफ्ते के हाई पर पहुंचे कुछ शेयर आज के दिन भी मजबूत प्रदर्शन कर सकते हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

1 hour ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

3 hours ago

SEBI का बड़ा फैसला: PMS के जरिए म्युचुअल फंड में निवेश का रास्ता खुला, कई नियम बदले

SEBI ने REIT और InvIT की यूनिट्स पर डिपॉजिटरी रिसीट जारी करने की भी मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य इन निवेश साधनों में विदेशी पूंजी की भागीदारी बढ़ाने से जुड़ा है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

1 hour ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में CBI की कार्रवाई, दुबई से लौटते ही आरोपी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक कुमार पर ‘महादेव बुक’ के तहत ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है.