होम / बिजनेस / Google के इंजीनियरों को हाई सैलरी ऑफर कर रहा है Open AI, दे रहा है इतने करोड़ का ऑफर

Google के इंजीनियरों को हाई सैलरी ऑफर कर रहा है Open AI, दे रहा है इतने करोड़ का ऑफर

मौजूदा समय में ओपन एआई जहां 20 डॉलर का मासिक सब्‍सक्रिप्‍शन दे रहा है वहीं दूसरी ओर वो कई बिजनेस हाउसेस को एआई सर्विस भी प्रोवाइड करा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

AI के क्षेत्र में प्रतिस्‍पर्धा हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. इस क्षेत्र में फिलहाल दो बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें एक गूगल है और दूसरी माइक्रोसॉफ्ट है. अब खबर ये आ रही है कि माइक्रोसॉफ्ट का ओपन एआई गूगल के इंजीनियरों को मोटी सैलरी का ऑफर देकर अपने साथ लाने की कोशिश कर रहा है. कंपनी गूगल के इंजीनियरों को  83 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज तक ऑफर कर रही है. 

टॉप रिसर्चरों को ओपन एआई दे रहा है प्रलोभन 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Open AI, Google के टॉप रिसर्चरों को अपने साथ लाने के लिए मोटी सैलरी ऑफर कर रहा है.  Open AI, Google के टॉप रिसर्चरों को 10 मिलियन डॉलर ( 83 करोड़ ) तक ऑफर कर रहा है. प्रतिस्‍पर्धा का स्‍तर यहां तक आ गया है कि खुद ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्‍टमैन उन टॉप रिसर्चरों से बात कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि ओपन एआई ऐसी कोशिश पहली बार कर रहा है वो इससे पहले भी इस तरह की कोशिश कर चुका है. यही नहीं महत्‍वपूर्ण बात ये भी है कि कंपनी उन टॉप रिसर्चरों को सिर्फ हायर सैलरी ही ऑफर नहीं कर रही है बल्कि उन्‍हें 5 मिलियन और 10 मिलियन के स्‍टॉक का भी प्रलोभन दे रही है. 

स्‍टॉक्‍स बेचने की ये है कंपनी की योजना 
कंपनी की योजना कर्मचारियों के शेयरों को बेचने की है. कंपनी का मानना है कि इसके बाद उनकी वैल्‍यू 80 से 90 बिलियन डॉलर तक हो जाएगी. उनका ये भी मानना है कि अगर वो एम्‍प्‍लॉई शेयरो को बेचे जाने से पहले ही ज्‍वॉइन कर लेते हैं तो उनके शेयरों की कीमत 300 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, जिसके बाद उन्‍हें शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है. 

एआई से अभी कैसे बिजनेस कर रहा है ओपन एआई 
ओपन एआई मौजूदा समय में 20 डॉलर के सब्‍सक्रिप्‍शन और अपने एआई प्रोडक्‍ट बिजनेस हाउसेस को प्रोवाइड कराकर अपना रेवेन्‍यू जनरेट कर रही है. Open AI ने एआई के आधे से ज्‍यादा हिस्‍से में अपनी पकड़ बनाने के लिए बिलियन डॉलर का निवेश किया है. एआई की तकनीक पर सभी कंपनियां मौजूदा समय में भारी खर्च कर रही हैं. इसका एक बड़ा उदाहरण अमेजन और गूगल के द्वारा सैन फ्रांसिस्‍को के एक एआई ने स्‍टॉर्टअप पर अरबों रुपये के निवेश की घोषणा की घोषणा करना है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

11 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

13 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें