होम / बिजनेस / OPEC देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने का लिया फैसला, जानिए भारत पर क्या होगा असर

OPEC देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने का लिया फैसला, जानिए भारत पर क्या होगा असर

ओपेक देशों के इस फैसले से वैश्विक तेल बाजार में हलचल बढ़ना तय है. हालांकि उत्पादन में वृद्धि से जहां अन्य देशों को राहत मिल सकती है, वहीं भारत के लिए स्थिति उतनी फायदेमंद नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगियों (OPEC+) ने अक्टूबर महीने से तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है. सऊदी अरब की अगुवाई में यह कदम उठाया गया है ताकि वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाई जा सके. हालांकि, पिछले महीनों की तुलना में इस बार उत्पादन वृद्धि की गति धीमी रहेगी.

ग्लोबल डिमांड में गिरावट बनी वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्लोबल डिमांड में कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. सामान्य तौर पर उत्पादन बढ़ने पर क्रूड ऑयल के दाम गिरते हैं, लेकिन इस बार मांग घटने की वजह से कीमतों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ेगा, जिन्हें तेल महंगा ही खरीदना पड़ेगा.

कितनी होगी बढ़ोतरी

ओपेक+ के आठ सदस्य देशों ने अक्टूबर से उत्पादन में 1.37 लाख बैरल प्रति दिन की वृद्धि पर सहमति जताई है. यह वृद्धि पहले की तुलना में काफी कम है. उदाहरण के लिए, अगस्त और सितंबर में यह बढ़ोतरी 5.55 लाख बैरल प्रति दिन थी, जबकि जून और जुलाई में करीब 4.11 लाख बैरल प्रति दिन का इजाफा किया गया था.

भारत को क्यों नहीं होगा फायदा

भारत के लिए इस बढ़ोतरी से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है. दरअसल, भारत की करेंसी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है और रुपया 88 के पार पहुंच चुका है. ऐसे में अगर क्रूड ऑयल के दाम कम भी होते हैं, तो कमजोर रुपये की वजह से भारत को ज्यादा फायदा नहीं मिल पाएगा. आने वाले दिनों में भारत के आयात खर्च पर असर रुपये की चाल पर निर्भर करेगा.

भारत का आयात बिल

भारत दुनिया के सबसे बड़े क्रूड ऑयल आयातक देशों में से एक है. 2023-24 में भारत ने करीब 232.5 मिलियन टन कच्चे तेल का आयात किया. इससे आयात पर निर्भरता 87.7% तक बढ़ गई. इस अवधि में भारत का कुल आयात बिल 132.4 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंद महासागर में भारत की बढ़ी ताकत, सेशेल्स के साथ 1,250 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस-इन्फ्रा डील

रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भारत देगा वित्तीय सहायता, हिंद महासागर में चीन को संतुलित करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

14 hours ago

Lava International OOH और OTT पर खर्च 30% बढ़ाएगी; चार साल में विज्ञापन बजट 5 गुना बढ़ा

लावा के एमडी सुनील रैना और मार्केटिंग प्रमुख पुरवंश मैत्रेय ने BW Marketing World से कंपनी की बदलती रणनीति, अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं, मीडिया मिश्रण और 2026 तथा उसके बाद भरोसे को सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक मानने पर चर्चा की.

15 hours ago

तीन दशक से ब्रांड जगत को नई दिशा दे रहे अरिजीत रे, रणनीतिक नेतृत्व से दिलाई कंपनियों को नई पहचान

विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के दिग्गज अरिजीत रे ने रणनीति, रचनात्मकता और उपभोक्ता समझ के दम पर कई बड़े ब्रांड्स को दी नई ऊंचाई

16 hours ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

19 hours ago

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

20 hours ago


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

12 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

10 hours ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

11 hours ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

13 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

13 hours ago