होम / बिजनेस / सिर्फ 6 किमी. का सफर, UBER ने किराया वसूल लिया 32.5 लाख रुपये; जानें पूरा मामला

सिर्फ 6 किमी. का सफर, UBER ने किराया वसूल लिया 32.5 लाख रुपये; जानें पूरा मामला

22 साल का शख्स जब अगली सुबह जगा, तब अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखकर चौंक गया. उससे 6 किमी. की दूरी के लिए 32.5 लाख रुपये वसूल लिए गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लंदन: उबर कैब की मनमानी की एक और खबर सामने आई है. इस बार ये खबर भारत से नहीं, बल्कि ब्रिटेन से आई है. इस कैब कंपनी ने यूके में एक यात्री से सिर्फ 15 मिनट के सफर के लिए 32.5 लाख रुपये (35,427.92 पाउंड ) चार्ज कर दिए.

दूरी सिर्फ 6 किमी. थी
22 साल के ओलिवर कपलान ने बताया कि ऑफिस से निकलने के बाद उसने Uber कैब बुक की. उसे दोस्तों के साथ पार्टी के लिए ऑफिस से 6 किमी. दूर एक पब जाना था. वे कैब से पब गए और फिर घर भी लौट आए, तब तक उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनसे 6 किमी. की दूरी के लिए 32.5 लाख रुपये वसूल लिए गए हैं, क्योंकि उनका पेमेंट क्रेडिट कार्ड से कटा था और उन्होंने बिल चेक नहीं किया था.

कंपनी ने बताया, कैसे हुई गड़बड़ी
ओलिवर जब अगली सुबह जगे, तब अपना क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखकर चौंक गए. दरअसल, ओलिवर को मैनचेस्टर के विचवुड जाना था, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के चलते लोकेशन ऑस्ट्रेलिया के विचवुड में स्विच हो गई. इस कारण उनसे 32.5 लाख रुपये चार्ज किया गया. जब उन्होंने उबर के कस्टमरकेयर में इसकी शिकायत की तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारी और फिर उनसे 10.73 पाउंड (करीब 900 रुपये) लिया गया. उबर ने इस टेक्निकल फॉल्ट के लिए ओलिवर से माफी भी मांगी.

कर्नाटक सरकार भी हुई सख्त
आपको बता दें कि Uber की यह गड़बड़ी भारत में भी देखने को मिलती है. शुक्रवार को ही कर्नाटक सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए Ola, Uber और Rapido को अपनी ऑटो सर्विस बंद करने के लिए कहा है. कर्नाटक सरकार के परिवहन विभाग ने इन तीनों कंपनियों को इस संबंध में नोटिस भेजते हुए कहा है कि इन तीनों कंपनियों द्वारा ऑटो राइड की सुविधा देना पूरी तरह गैरकानूनी है.

कई लोगों ने ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत की
परिवहन विभाग के अनुसार, उनके पास इन तीनों कंपनियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा ऑटो किराया वसूलने की कई शिकायतें मिली हैं. शिकायत में कहा गया है कि Ola, Uber और Rapido ग्राहकों से कम से कम 100 रुपये वसूलती हैं, भले ही दूरी 2 किमी. से कम ही क्यों न हो. बहरहाल, बेंगलुरु में पहले 2 किमी. तक के लिए 30 रुपये किराया फिक्स है, उसके बाद प्रति किमी. 15 रुपये का चार्ज लगता है. यह रेट सरकार की तरफ से तय किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago