होम / बिजनेस / अमेरिका से ऐसी क्या खबर आई कि दनादन लुढ़कने लगे Adani के शेयर?

अमेरिका से ऐसी क्या खबर आई कि दनादन लुढ़कने लगे Adani के शेयर?

अमेरिका में गौतम अडानी की कंपनियों में निवेश करने वालों से पूछताछ की जा रही है. इसका असर भारत में कंपनी के शेयरों पर पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट को भले ही काफी समय बीत चुका हो, लेकिन ये अडानी समूह की परेशानियों में अब भी इजाफा कर रही है. इस रिपोर्ट के चलते अब अमेरिका में गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों में पैसा लगाने वालों से पूछताछ की जा रही है. यह खबर आम होते ही शेयर बाजार में अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई. समूह की फ्लैगशिप कंपनी Adani Enterprises के शेयर एकदम से 8% नीचे आ गए. हालांकि, बाद में इसमें कुछ रिकवरी भी हुई. अडानी की कुछ और कंपनियों के शेयरों में भी नरमी बनी हुई है.

पूछा जा रहा ये सवाल
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह ने विदेशों में रोड शो आयोजित किए थे, ताकि निवेशकों का भरोसा पुन: हासिल किया जा सके. इस कवायद का असर भी देखने को मिला था. अब अमेरिका में अडानी की कंपनियों में पैसा लगाने वालों से पूछताछ की जा रही है. उनसे पूछा जा रहा है कि आखिर उनके और अडानी ग्रुप के साथ क्या बातचीत हुई थी. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क ब्रूकलिन का अमेरिकी अटार्नी ऑफिस अडानी समूह के बड़े निवेशकों से पता लगा रहा है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद समूह की उनसे क्या बातचीत हुई थी. 

यूएस नियामक भी कर रहा जांच
बात केवल इतनी ही नहीं है, अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन भी इसी तरह की जांच कर रहा है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच भारत में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) द्वारा भी की जा रही है. सेबी यह पता लगा रहा है कि क्या अडानी ग्रुप ने मार्केट से जुड़े किसी भी नियम का उल्लंघन किया है. यह जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रही है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को आई थी. इसके बाद अडानी समूह ने विदेशों में रोड शो आयोजित किया था. जिसमें कंपनी की सेहत और आगे की योजनाओं के बारे में बताया गया था. 

कई कंपनियों के शेयर लुढ़के
अमेरिका में जांच की खबर सामने आते ही स्टॉक मार्केट पर अडानी की कंपनियों के शेयर गोते लगा रहे हैं. Adani Transmission 4.34% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. अडानी पोर्ट्स में खबर लिखे जाने तक 3.43% की गिरावट आ गई थी. इसी तरह, अडानी ग्रीन 2.11%, अडानी विल्मर 2.43%, अडानी पावर 3.31% और अडानी टोटल गैस 2.63% लुढ़क चुके हैं. शुरुआत में इन सभी शेयरों में गिरावट ज्यादा थी, लेकिन धीरे-धीरे शेयर रिकवरी मोड में जाते नजर आ रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

6 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह